मनोरंजन

रामायण बॉक्स ऑफिस: 10वें दिन कितना चला ‘रामायण’ का जादू? ‘कांतारा 2’, ‘कल्कि’-‘जवान’ तीनों पर मारा झपट्टा

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया। कमाई के मामले में भी यह फिल्म कमाल कर रही है। वर्ल्डवाइड जहां हजार करोड़ी बन चुकी है। वहीं, भारत में यह 600 करोड़ के कुनबे का हिस्सा बन गई है। रिलीज के 10वें ही दिन इसने ‘जवान’, ‘कल्कि’ और ‘कांतारा 2’ को धूल चटा दी है। जानिए आज 10वें दिन इसका कैसा प्रदर्शन रहा?

10वें दिन कितना चला जादू?
फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की थी। इसने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये कमाए थे। पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।

  • कल दूसरे शुक्रवार को यानी नौवें दिन इस फिल्म की कमाई 48.10 करोड़ रुपये रही थी।
  • वहीं, आज 10वें दिन इस फिल्म ने 71.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • इसी के साथ 10 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 684.20 करोड़ रुपये हो चुका है।0वें दिन पलट दिया ‘जवान’ का तख्त?
    वीकएंड पर एक बार फिर फिल्म ‘रामायण’ ने जोर दिखाया है। इसने महज दस दिनों के अंदर ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को धूल चटा दी है। इसके अलावा ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘कांतारा 2’ के टोटल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है।

    • 2023 में आई ‘जवान’ का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 640.25  करोड़ रुपये रहा।
    • 2024 में आई ‘कल्कि 2898 एडी’ का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 646.31 करोड़ रुपये रहा।
    • 2025 में आई ‘कांतारा 2’ का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 622.48 करोड़ रुपये रहा।वर्ल्डवाइड भी दिखाया करिश्मा
      फिल्म ‘रामायण’ न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म का पिछले नौ दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,111 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह ‘पठान’ (1,055 करोड़ रुपये) और ‘कल्कि’ (1,042 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ चुकी है। अब इसकी नजर ‘जवान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड पर हैं। ‘रामायण’ को जिस प्रकार का रेस्पॉन्स मिल रहा है, उम्मीद है कि यह जल्द ही ‘जवान’ (1,160 करोड़ रुपये) को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी पीछे छोड़ देगी।
      बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ में अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button