मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ पूजा की दीं मंगलकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को लोक आस्था, अटूट श्रद्धा और समर्पण के महापर्व ‘छठ पूजा’ की हार्दिक मंगलकामनाएं दीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा है कि छठ पूजा समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की है कि यह महापर्व सभी के जीवन में आरोग्य, उन्नति और खुशहाली की उत्तरोत्तर वृद्धि प्रदान करे।

