खबरखेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रिंकू सिंह: शादी में आने का दिया निमंत्रण, मांगा आशीर्वाद; परिवार भी रहा साथ

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ होने वाले अपने विवाह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। शादी से पहले रिंकू ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। रिंकू ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात कर व्यक्तिगत रूप से उन्हें निमंत्रण दिया। मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रिंकू ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और इसे अपने परिवार के लिए एक विशेष क्षण बताया।रिंकू ने शेयर की फोटो 
रिंकू ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित कर और उनका आशीर्वाद पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हमारे लिए सचमुच एक बहुत ही खास पल है।’ शादी की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और समारोह से पहले रिंकू तथा उनका परिवार कई प्रमुख हस्तियों तक पहुंच रहा है। इससे पहले, इस क्रिकेटर के परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button