मनोरंजन
विवादों में समय रैना: शो में की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी, मौलाना ने लगाया ये आरोप; कहा- होनी चाहिए कार्रवाई

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो को लेकर विवादों में हैं। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में की गई टिप्पणी पर मौलाना कारी इशाक गोरा ने अपनी नाराजगी जताई है।
शो के दौरान समय रैना ने कंटेस्टेंट से पूछा कि वह किसके साथ आई हैं। उन्होंने जवाब दिया कि वह अपने कजिन (चचेरे/ममेरे भाई-बहन) के साथ आई हैं, जो मुंबई में रहते हैं। इस पर गेस्ट जज हुमा कुरैशी ने पूछा कि कौन सा कजिन? इस पर समय रैना ने विवादित टिप्पणी की।




