खबर

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम: सीएम रेखा ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, यमुना किनारे बनाए गए हैं 24 मॉडल घाट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा समारोह में हिस्सा लेकर सोनिया विहार घाट पर डूबते सूर्य को ‘अर्घ्य’ दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ नाव में सवार होकर व्रतियों का अभिवादन किया। वहीं, दिल्ली में बने अलग-अलग घाटों पर भी व्रतियों का हुजूम उमड़ा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘आज हमारे लिए बहुत शुभ दिन है। हमारे लाखों पूर्वांचली भाई-बहनों के कारण दिल्ली गतिमान होती है। आज यहां यमुना घाट पर हम सभी मिलकर छठ महापर्व मना रहे हैं। आज लाखों की संख्या में लोग अराधना कर रहे हैं। हमने पूरी कोशिश की हम अपने श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराएं… हमारा एक-एक व्यक्ति हमेशा दिल्ली की जनता की सेवा में लगा रहेगा। अपने पूर्वांचल के भाई-बहनों का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है।’यमुना किनारे बनाए गए हैं 24 मॉडल घाट
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली सरकार ने आज छठ पूजा की तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री ने खुद सोनिया विहार घाट पर जाकर अर्घ्य दिया। छठ पूजा मनाने के लिए यमुना किनारे कुल 24 मॉडल घाट बनाए गए हैं और दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में 1,435 जगहों पर इस त्योहार के लिए इंतजाम किए हैं। दिल्ली सरकार और सभी श्रद्धालुओं द्वारा एक बहुत ही भव्य छठ आयोजित की जाएगी।आप दिल्ली अध्यक्ष ने भी लोगों को दी बधाई
आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘आज मैं सभी को छठ महापर्व की बधाई देता हूं। जहां-जहां साफ पानी के घाट हैं वहां-वहां आप अपने बच्चों को छठ मनाने के लिए ले जा सकते हैं। जहां गंदा पानी है वहां पानी से सावधान रहे। उस पानी को कम से कम आचमन में इस्तेमाल न करें वरना बच्चे बीमार हो सकते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button