भारतमाला परियोजना के लिए एमपी ट्रांसको के तकनीकी सुपरविजन में शिफ्ट किए गए 15 ट्रांसमिशन टावर– ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
अलग ट्रांसमिशन कॉरिडोर की जरूरत से बचने के लिए अपनाई मल्टीसर्किट टावर तकनीक, एक ही टावर पर 220 केवी एवं 132 केवी लाइनों का किया गया संयोजन----

भोपाल । प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने राष्ट्रीय हित की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़क निर्माण संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए अपने तकनीकी सुपरविजन में कुल 15 ट्रांसमिशन टावरों की शिफ्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कराया है। यह कार्य भारतमाला परियोजना के पैकेज-1 के अंतर्गत गौर नदी बरेला, जबलपुर के पास किया गया।
*मल्टीसर्किट टावरों से संभव हुआ लाइनों का समायोजन-
तोमर ने बताया कि इस कार्य में 220 केवी के 9 तथा 132 केवी के 6 ट्रांसमिशन टावर शिफ्ट किए गए। एमपी ट्रांसको ने टावर शिफ्टिंग के लिए अलग-अलग ट्रांसमिशन कॉरिडोर विकसित करने के बजाय अपनी तकनीकी प्लानिंग एवं डिजाइन के माध्यम से मल्टीसर्किट टावरों का विकल्प अपनाया। इसके तहत एक ही टावर पर 220 केवी एवं 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइनों का संयोजन किया गया। अर्बन एरिया में सीमित जगह का उपयोग कर लाइन निर्माण किया गया है जिससे शेष जमीन का उपयोग अन्य विकास कार्यों के लिए किया जा सके।
इस तकनीकी व्यवस्था से सीमित स्थान में दोनों वोल्टेज स्तरों की लाइनों को समायोजित करना संभव हुआ।
4 ट्रांसमिशन लाइनों की हुई शिफ्टिंग-
एमपी ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता श्री जितेंद्र तिवारी ने बताया कि भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बरेला-मानेगांव रोड सेक्शन में सड़क निर्माण के लिए निर्धारित रोड प्रोफाइल के कारण एमपी ट्रांसको की 220 केवी जबलपुर-बिरसिंहपुर, 220 केवी जबलपुर-अमरकंटक, 132 केवी जबलपुर-मनेरी तथा 132 केवी जबलपुर-बरगी ट्रांसमिशन लाइनों के टावरों की शिफ्टिंग आवश्यक हो गई थी।
उन्होंने बताया कि इस कार्य में 4 मल्टीसर्किट टावरों का उपयोग किया गया। इससे अलग ट्रांसमिशन कॉरिडोर के लिए अतिरिक्त राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की आवश्यकता से बचा जा सका। टावरों की शिफ्टिंग का यह कार्य गौर नदी के पास एकता चौक-बरेला मार्ग के समीप किया गया।
भोपाल । प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने राष्ट्रीय हित की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़क निर्माण संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए अपने तकनीकी सुपरविजन में कुल 15 ट्रांसमिशन टावरों की शिफ्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कराया है। यह कार्य भारतमाला परियोजना के पैकेज-1 के अंतर्गत गौर नदी बरेला, जबलपुर के पास किया गया।
*मल्टीसर्किट टावरों से संभव हुआ लाइनों का समायोजन-
श्री तोमर ने बताया कि इस कार्य में 220 केवी के 9 तथा 132 केवी के 6 ट्रांसमिशन टावर शिफ्ट किए गए। एमपी ट्रांसको ने टावर शिफ्टिंग के लिए अलग-अलग ट्रांसमिशन कॉरिडोर विकसित करने के बजाय अपनी तकनीकी प्लानिंग एवं डिजाइन के माध्यम से मल्टीसर्किट टावरों का विकल्प अपनाया। इसके तहत एक ही टावर पर 220 केवी एवं 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइनों का संयोजन किया गया। अर्बन एरिया में सीमित जगह का उपयोग कर लाइन निर्माण किया गया है जिससे शेष जमीन का उपयोग अन्य विकास कार्यों के लिए किया जा सके।