खबरमध्य प्रदेश

जिला संग्रहालय में लगी सात दिवसीय पुरातत्व प्रदर्शनी का लायंस इंटरनेशनल के गेट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने किया अवलोकन

​ऐतिहासिक धरोहरों की सराहना कर प्रदर्शनी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं बाहर गई प्रतिमाओं की वापसी पर सोनी ने की चर्चा

विदिशा। विश्व पुरातत्व दिवस (सांस्कृतिक संपदा की अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस) के उपलक्ष्य में जिला पुरातत्व संग्रहालय, विदिशा में आयोजित सात दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का शहर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों ने अवलोकन किया।
​प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में लायंस इंटरनेशनल के गेट (GAT) मल्टीमीडिया प्रभारी, मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, वरिष्ठ इतिहासकार गोविंद देवलिया, सफल शिक्षा सेवा समिति के मनोज कौशल, समाजसेवी शुभम वर्मा, भाजपा पदाधिकारी अरविंद श्रीवास्तव, तथा जालोरी गार्डन संचालक ऋषि जालोरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
​अतिथियों ने संग्रहालय की सभी आठ दीर्घाओं (कक्षों) का भ्रमण कर वहां संग्रहीत मोहनजोदड़ो-हड़प्पा की मुहरों, अष्टधातु की ऐतिहासिक तोप तथा 497 दुर्लभ पुरावशेषों एवं प्राचीन कलाकृतियों की भूरि-भूरि सराहना की। इस अवसर पर सभी ने प्रदर्शनी के आयोजकों से पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

​धरोहरों की वापसी और प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

अवलोकन के दौरान लायन अरुण कुमार सोनी ने संग्रहालय की समृद्ध विरासत को जन-जन और विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी के व्यापक प्रचार-प्रसार को बढ़ाने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया। साथ ही, उन्होंने विदिशा जिले की वे प्राचीन एवं दुर्लभ प्रतिमाएं जो वर्तमान में आउट ऑफ स्टेशन (अन्य स्थानों या संग्रहालयों) में हैं, उन्हें पुनः विदिशा वापस मंगाने हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
​उल्लेखनीय है कि यूनेस्को के तत्वावधान में सांस्कृतिक विरासत की चोरी एवं अवैध तस्करी को रोकने तथा नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने के उद्देश्य से यह सात दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका अवलोकन करने बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और नागरिक पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button