74 वां महाबोधि महोत्सव “सांची मेला” 2026 सम्पन्न हजारों की संख्या में पधारे आगंतुको ने पवित्र अस्थि धातु के दर्शन लाभ लिये

सांची मे प्रात: 7.00 बजे वंदना अतिथि गृह से तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के साथ धम्म रैली निकाली गई। इस धम्म रैली में सेकडों की संख्या हाथ में विभिन्न बौध्द पारंपरिक वस्तुयें लेकर चल रहे थे। रैली में सेंकड़ों की संख्या में बौद्ध भिक्षुक भी उपस्थित हुए। धम्म रैली के आगे श्रीलंका के कलाकार अपने पारंपरिक वेषभूषा में बौद्ध संगीत को बजाते हुए चल रहे थे। यह धम्म रैली सांची स्तूप के निकट चेतियागिरी विहार पर पहुंची। इसके बाद रायसेन कलेक्टर एवं चेतियागिरी विहार के प्रमुख पूज्य भन्ते बानागल उपतीस्स नायक थेरो जी ने विधिवत सारीपुत्र एवं महामोग्गल्यान जी की अस्थि पुष्प को बाहर लिया और त्रिशरण पंचशील लेकर आम नागरिको के दर्शनार्थ रखी गई। इसके बाद प्रात: 10.00 बजे माननीय अतिथियों की उपस्थिति पूज्य भिक्षुओ ने विशेष पूजा की। दोपहर 1.30 बजे पूज्य भदन्त यू तपस्सी थेरो जी ने शिश पर अस्थि कलश लेकर पता साधू साधू के
उद्घघोष के साथ स्तुप की परिक्रमा लगाई गई, इसके पश्चात चेतियागिरि मे ही लोगो के दर्शनार्थ रखी गई। सभी श्रद्धालुओं ने तथागत भगवान गौतम बुध्द के वरिष्ठ शिष्य सारीपुत्र एवं महामोग्गल्यान जी के पवित्र अस्थि पुष्प का सायं 5.30 बजे तक दर्शन लाभ लिया।
मेले में भोपाल से लगभग 15 हजार से अधिक की संख्या, देश के विभिन्न प्रदेशो से 8-9 हजार, सांची के समीपस्थ गावों से हजारों की संख्या में नागरिक मेले मे पहेचे। वियतनाम, जापान, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, सिंगापुर, आदि देशो से पधारे अतिथियों ने बुध्द वंदना कर दर्शन लाभ लिया। लगभग 300 से अधिक बौध्द भिक्षु मेले मे उपस्थित थे। प्रात: 11.00 बजे पूज्य भिक्षु संघ को भोजन दान दिया गया तथा सिंगापुर से पधारे अतिथियों ने भिक्षु संघ को चीवर दान के साथ-साथ रोजमर्रा की उपयोग मे आने वाली सामग्री धम्म दान की।
दोपहर 2.00 बजे भगवान गौतम बुद्ध के वरिष्ठ शिष्य सारीपुत्र और महामोग्गल्यान जी की अस्थि पुष्प पूज्य भन्ते यू तपस्सी जी व्दारा अपने शिश पर रखकर स्तूप क्रमांक तीन के नमन करते हुए मुख्य स्तूप की परिक्रमा लगाई और नमन किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या मार्ग के दोनो ओर खडे उपासक- उपासिकायें साधू-साधू का उद्घघोष कर रहे थे। इसके पश्चात पुन: पवित्र अस्थि पुष्प को चेतियागिरि विहार में दर्शनार्थ रखी गई। शाम 5.30 तक लगभग 70-80 हजार नागरिकों ने पवित्र अस्थि पुष्प का दर्शन लाभ लिया। इसके पश्चात जिला प्रशासन जिला रायसेन एवं श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष एवं चोतियागिरी विहार सांची के विहाराधिपति पूज्य बानागल उपतीस्स नायक थेरो जी ने पूजा अर्चना कर पवित्र अस्थि पुष्प को विधिवत विहार के गर्भगृह में सुरक्षित रख दी गई। इसी के साथ वार्षिक सांची मेले का समापन हुआ।




