निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सूर्योदय जनकल्याण समिति के तत्वाधान में आज ग्राम सिकंदराबाद में डॉक्टर वसंत पटेल एवं नितिन पटेल के द्वारा गाँव के स्वास्थ्य समस्याओं के ग्रसित करीब पचास ग्रमीण जनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य जांच परीक्षण के दौरान सर्दी, खाशी, बुखार, सिरदर्द, हाथ- पैर दर्द, पेट दर्द की परेशानियों की जांच की गई। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सफल बनाने में संस्था के सचिव सतीश पुरोहित, उपाध्यक्ष, मनीष चंदानन, सयुंक्त सचिव, पुष्पराज सिंह, संगठन सचिव धर्मेन्द्र कटारे, प्रचार प्रमुख राजकुमार राठौर का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक माह के आखरी रविवार को ग्रामीण जनों के स्वास्थ्य परीक्षण का संकल्प लिया गया है। समाचार प्रेषक:- सतीश पुरोहित, सचिव, सूर्योदय जनकल्याण समिति भोपाल, मोबा. 9425678532.




