केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सूत्रों द्वारा सामने आई है।सूत्र ने बताया कि उनकी सुबह 9.28 बजे मृत्यु हो गई और वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।सूत्र ने बताया कि उनका पिछले तीन महीने से प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया की माताजी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गहन शोक व्यक्त किया है। शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती माधवी राजे का निधन सिंधिया घराने की अपूरणीय क्षति है l उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करने एवं दुःख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।