खबर

Jennifer Lopez की चौथी शादी टूटी, दो साल बाद पति Ben Affleck से ले रहीं तलाक

नई दिल्ली। जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की हैं। तीन शादी टूटने के बाद अब खबर आ रही है कि जेनिफर चौथे पति बेन एफ्लेक (Ben Affleck) से भी अलग हो गई हैं। जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez Divorce) और बेन एफ्लेक की शादी में काफी समय से तनाव की खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि बेन ने जेनिफर का घर भी छोड़ दिया है। अब लेटेस्ट खबर आ रही है कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

अलग हुए जेनिफर और बेन!

टच वीकली ने एक सोर्स के हवाले से लिखा है, “बेन एफ्लेक का जेनिफर लोपेज के साथ ब्रेकअप हो गया है और वह जेनिफर के साथ जिस घर में रह रहे थे, वहां से चले गये हैं। उनका रिश्ता खत्म हो गया है। वे तलाक लेने जा रहे हैं और इसके लिए बेन को दोष नहीं देना चाहिए।”

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दोनों जल्द ही अपना ड्रीम हाउस भी बेचने की फिराक में हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों के अलग होने का कारण पता नहीं चला है। रिपोर्ट में आगे कहा गया-

वह (बेन) अपने काम और बच्चों पर ध्यान दे रहे हैं। बेन ने पहले ही घर छोड़ दिया है और वे जल्द ही अपने उस ड्रीम होम को बेचने वाले हैं, जिसे ढूंढने में कपल को दो साल का वक्त लगा था। दोनों के बीच प्यार कभी खत्म नहीं होगा, लेकिन जेनिफर उन्हें कंट्रोल नहीं कर सकतीं और बेन उन्हें चेंज नहीं कर सकते। ऐसे में उनका रिश्ता नहीं टिक पाया।

जेनिफर और बेन ने साल 2022 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को 20 साल तक डेट किया था। जेनिफर को बेन से दो बच्चे मैक्स और एम्मे ((Jennifer Lopez Kids Max and Emme) हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button