खबरमध्य प्रदेश

धानुक वंशकार समाज के युवाओं को शासकीय अवसरों पर बैंड बजाने का दिया जाए मौका

भोपाल, 12 अगस्त .राज्य सरकार के आदेश पर पुलिस मुख्यालय युद्धस्तर पर हर जिले में पुलिस बैंड के प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में पुलिस बैंड के प्रदर्शन को लेकर पुलिस महकमा का ही बैंड बजाता नजर आ रहा है क्योंकि पुलिस के जवान बैंड बजाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं पुलिस अधीक्षकों ने आरक्षकों से बैंड दल में शामिल होने के नाम मांगे तो किसी आरक्षक का नाम सामने नहीं आया। कई जिलों की स्थिति तो यह है कि एसपी ने अपनी मर्जी से आरक्षक के नाम चयनित कर भेज दिए लेकिन जिनके नाम भेजे वह बैंड दल में शामिल नहीं हुए इस कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि रायसेन, हरदा ,सीधी ,मंदसौर और खंडवा जिलों में आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।बांस शिल्पकार युवा शक्ति संगठन धानुक समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बंसल ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर धानुक वंशकार समाज के युवाओं को पुलिस बैंड बजाने के लिए पुलिस विभाग में भर्ती किए जाने का आग्रह किया है।श्री बंसल ने कहा कि धानुक वंशकार समाज का बैंड बजाने का मुख्य पेशा है और वह उसमें पूरी तरह से निपुण होते हैं। इस समाज में बहुत सारे युवा पढ़े लिखे हैं लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलने के कारण बैंड बजाने का कार्य करते हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं।श्री बंसल ने कहा कि 15 अगस्त 26 जनवरी सहित अन्य शासकीय कार्यक्रमों में धानुक वंशकार समाज के युवाओं को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तो इस समाज में एक नई जागृति और चेतना पैदा होगी। साथ ही धानुक बंशकार समाज को मध्य प्रदेश शासन में सेवा करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा ।मुकेश बंसल प्रदेश अध्यक्ष बांस शिल्पकार युवा शक्ति संगठन धानुक समाज 8305075819*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button