दक्षिण अफ्रीका-ए ने पहले दिन बनाए 299 /9, हम्जा-रुबीन के अर्धशतक; तनुष चमके
भारत और दक्षिण अफ्रीका की ए टीमों के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पारी में नौ विकेट पर 299 रन बनाए हैं।

पहले दिन का खेल समाप्त
दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन पहली पारी में नौ विकेट पर 299 रन बनाए हैं। भारत ए ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका ए के लिए जॉर्डन हर्नमैन, जुबैर हम्जा और रुबीन हर्नमैन ने अर्धशतक लगाए। जॉर्डन ने 71 रन बनाए, जबकि हम्जा ने 66 और रुबीन ने 54 रन बनाए। इसके अलावा तियान वान वुरेन ने 46 रनों का योगदान दिया। स्टंप्स के समय शेपो मोरेकी चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं। भारत के लिए तुनष कोटियान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि मानव सुथार को दो विकेट मिले। खलील अहमद, अंशुल कंबोज और गुरनुर बरार को एक-एक सफलता मिली।
IND A vs SA A Live: दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे सत्र में सात विकेट गंवाकर 285 रन बना लिए हैं। फिलहाल तियान वान वूरेन और शेपो मोरेकी क्रीज पर हैं। जॉर्डन हर्मेन 71 रन और जुबैर हमजा 66 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रुबिन हर्मेन ने 54 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अब तक तनुष कोटियान ने चार विकेट लिए हैं।
IND A vs SA A Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका ए को 136 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। गुरनूर बरार ने जुबैर हमजा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 66 रन बना सके। फिलहाल जॉर्डन हर्मेन 58 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हर्मेन और हमजा के बीच 130 रन की साझेदारी हुई। सिनोकवाने खाता खोले बिना अंशुल कंबोज के शिकार बने थे।
IND A vs SA A Live: द. अफ्रीका का स्कोर 50 के पार
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका चौथे ओवर में सिनोकवाने के रूप में लगा। वह खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें अंशुल कंबोज ने आउट किया। फिलहाल जॉर्डन हर्मेन 23 रन और जुबैर हमजा 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND A vs SA A Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत-ए: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, आयुष बदोनी, तनुष कोटियान, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, गुरनूर बरार, खलील अहमद।
दक्षिण अफ्रीका-ए: मार्कीज एकरमैन (कप्तान), जॉर्डन हर्मेन,लीसोगो सिनोकवाने, जुबैर हमजा, रुबीन हर्मेन, रिवाल्डो मूनसामी (विकेटकीपर), तियान वान वूरेन, प्रेनेलन सुब्रायण, शेपो मोरेकी।
IND A vs SA A Live: लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
मैच की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे (भारतीय समयानुसार) होगी।
कहां देखें लाइव टेलीकास्ट
यह मुकाबला टीवी पर लाइव प्रसारित नहीं किया जाएगा।
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
भारत-ए बनाम दक्षिण अफ्रीका-ए पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा लाइव अपडेट्स आप यहां अमर उजाला की वेबसाइट और ऐप पर पढ़ सकते हैं।
