अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

तिरुपति बालाजी की चार दिवसीय यात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ हुई संपन्न।।

भोपाल। साहू समाज भोपाल द्वारा आयोजित 124 श्रद्धालुओं का भव्य जत्था तिरुपति बालाजी की चार दिवसीय धर्मयात्रा पूरी कर हर्षोल्लास के साथ भोपाल लौट आया। यह यात्रा समाज में धार्मिक जागरूकता और एकजुटता का सुंदर उदाहरण बनी।

2001 से निरंतर सेवा—बालाजी मार्बल परिवार का अनोखा संकल्प

यात्रा के संस्थापक एवं साउथ समाज भोपाल के कार्यकारिणी सदस्य संजय साहू (बालाजी मार्बल) एवं अनीता साहू ने बताया कि उनका परिवार वर्ष 2001 से हर वर्ष लगभग 100 से अधिक श्रद्धालुओं को अपने निजी खर्च पर तिरुपति बालाजी के दर्शन कराता आ रहा है।
उनके द्वारा ट्रेन यात्रा, भोजन–नाश्ता, दर्शन टिकट, वेल्लोर स्थित लक्ष्मी माता मंदिर के दर्शन सहित सभी व्यवस्थाएँ की जाती हैं।
उन्होंने कहा, “समाज की सेवा करना हमारे परिवार का सौभाग्य है। ईश्वर की कृपा से यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।”

यात्रा संचालन में डॉ. अदिति साहू की महत्वपूर्ण भूमिका

यात्रा का सफल संचालन कर रही डॉ. अदिति साहू ने बताया कि समाज के धार्मिक बंधुओं की सेवा करना उनके लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी की कृपा से समाज जन इस यात्रा में उत्साहपूर्वक जुड़ते हैं और हर वर्ष बड़ी संख्या में धार्मिक यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रहे हैं।

व्यापारी वर्ग के लिए विशेष अनुभव

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू एवं प्रीतम साहू ने कहा कि व्यापारिक व्यस्तताओं के कारण धार्मिक यात्रा का समय निकालना कठिन होता है, लेकिन संजय साहू के सानिध्य में परिवार सहित तिरुपति दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए अविस्मरणीय रहा और इस बार 124 की संख्या में श्रद्धालु गए थे जो धार्मिक यात्रा से वापस आकर एक सूत्री माला की तरह परिवार के रूप में एकजुटता के साथ वापस आए जो हमारे लिए सबसे अधिक स्मरणीय पल है।

समूह यात्रा का अनोखा आनंद

साहू समाज भोपाल के उप महामंत्री मुकेश साहू ‘मिर्ची’ एवं उत्सव मंत्री पिंटू साहू ने कहा कि वे 11 बार तिरुपति जा चुके हैं, परंतु 124 सदस्यों के विशाल जत्थे के साथ किए गए दर्शन का आनंद अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा।

यात्रा में शामिल मित्र मुकेश गुप्ता,सतीश नंदा एवं राकेश जैन ने बताया कि पूरे सफर के दौरान भोजन-नाश्ता, भजन-कीर्तन और नृत्य ने यात्रा को और अधिक आनंदमयी बना दिया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव जीवनभर स्मरण रहेगा।

स्वच्छ वातावरण यात्रा को सुखद बना दिया

साहू समाज संयोजक सुरेंद्र साहू एवं नवयुग मंडल महामंत्री रोहित साहू ने कहां की पूरी यात्रा में आपसी भाईचारा और सहयोग एवं स्वच्छ वातावरण ने इसे और यादगार बना दिया। तिरुपति बालाजी की कृपा से सब कुछ अत्यंत सुखद रहा।”

ट्रेन में यात्रा कर रही महिलाओं का भजन-कीर्तन

यात्रा के दौरान महिलाओं ने ट्रेन में ही भक्ति से भरपूर जागरण का आयोजन किया, जिसमें नागपुर के विख्यात भजन गायक राज पवार एवं उनकी टीम ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता और भजन मंडली के सुरीले भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक आनंद और ऊर्जा से महका दिया, ट्रैन मे मौजूद अन्य यात्री भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। यह जागरण यात्रा का सबसे विशेष और यादगार पल रहा।

यात्रा में हंसी-खुशी का रंग

यात्रा के दौरान समाज के रंगकर्मी सोनू साहू और मुकेश साहू पटवा ने अपनी अदाकारी और हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनकी छेड़छाड़, नाटकीय अभिनय और विनोदपूर्ण प्रस्तुतियों ने यात्रा के दौरान माहौल को अत्यंत जीवंत और आनंदमय बना दिया। श्रद्धालु उनके प्रदर्शन पर खूब हंसे और यात्रा के यह पल लंबे समय तक यादगार बने रहेंगे।

वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति

यात्रा में समाज के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अनुभव और आशीर्वाद से यात्रा को और विशेष बना दिया। इसमें शिव प्रसाद साहू, संतोष साहू लखपति, कैलाश साहू, नर्मदा प्रसाद साहू, बाबूलाल साहू, मांगीलाल साहू,जीतेन्द्र साहू, दिनेश साहू,राकेश साहू, राजीव साहू (डब्बू) राजकुमार साहू, महेश साहू, मनोज साहू, सुरेश साहू विजय साहू, पुरुषोत्तम साहू, घनश्याम ताम्रकार शामिल थे।
उनकी उपस्थिति ने सभी श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का काम किया।

यात्रा में युवाओं का उत्साह
तिरुपति धार्मिक तिरुपति धार्मिक यात्रा में युवाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरे जत्थे में जोश और ऊर्जा का संचार किया।
दीपक साहू,जीतेन्द्र साहू,दीपेश साहू, पवन साहू, विनोद साहू,अभिषेक साहू, विकास साहू, वैभव साहू, आर्यन साहू, धर्मेंद्र साहू, संजय साहू, सतीश साहू और श्रीयंत गुप्ता सहित अन्य सभी युवा साहू शामिल थे। उनकी भागीदारी ने यात्रा के माहौल को और भी जीवंत, उत्साही और यादगार बना दिया।

सभी श्रद्धालुओं ने व्यक्त किया आभार

यात्रा में सम्मिलित सभी पुरुष वर्ग,मातृशक्तिके साथ साथ युवा श्रद्धालुओं ने संजय साहू व बालाजी मार्बल परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह दिव्य यात्रा आने वाले वर्षों में भी निरंतर होती रहे और समाज को जोड़ने का कार्य इसी प्रकार चलता रहे।

भवदीय
विवेक साहू
9826048995

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button