खबरमध्य प्रदेश

 देशम् ने वृद्धजनों को किया सम्मानित 

भोपाल। संगठन के सातवें स्थापना दिवस, पर आयोजित देशम नव-चेतना समारोह 11 जनवरी 2026 के अवसर पर देशम् के अध्यक्ष रामस्वरूप निमोरे  द्वारा वृद्धजनों के सम्मान के प्रति संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एक प्रेरणादायी संकल्प लिया गया था
“वृद्धजन हमारे परिवार,समाज एवं राष्ट्र की जड़ें और जीवंत धरोहर हैं। उनका सम्मान हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी है।” इसी संकल्प को साकार रूप प्रदान करते हुए डॉ. अंबेडकर समग्र समाज कल्याण महासंघ (देशम्) द्वारा 03 अक्टूबर 2026 शनिवार ” को “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” के उपलक्ष्य में आयोजित *“वृद्धजन सम्मान समारोह”* अत्यंत गरिमा, आत्मीयता, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समारोह का उद्देश्य किसी राजनीतिक मंच का निर्माण कर भीड़ एकत्रित करना नहीं,बल्कि हमारे-अपने वृद्धजनों का सच्चे मन से वास्तविक स्वागत, सम्मान और उनके जीवनभर के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था ।*
हमारा दृढ़ विश्वास है कि “जिस परिवार, समाज, संगठन अथवा राष्ट्र में बुजुर्गों का निःस्वार्थ भाव से सम्मान होता है, वहां संस्कार जीवित रहते हैं, संस्कृति सुरक्षित रहती है और मानवीय संवेदनाएं कभी समाप्त नहीं होतीं।”*
कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे हमारे बहुजन समाज के तमाम महापुरुषों को याद कर उनको नमन एवं वंदन करते हुए हमारे प्रेरणास्रोत परमपूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात देशम् गीत के माध्यम से कार्यक्रम को गरिमापूर्ण गति प्रदान की गई। संगठन के ऊर्जावान एवं समर्पित अध्यक्ष  रामस्वरूप निमोरे  द्वारा वृद्धजनों को समर्पित अत्यंत भावपूर्ण स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन ने पूरे वातावरण को आत्मीयता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से भर दिया। उन्होंने संगठन की शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी निरंतर सामाजिक सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज की मुख्य धारा से पिछड़े,अति पिछड़े भाइयों-बहनों एवं उनके बच्चे-बच्चियों के लिए गरीब बस्तियों में निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं, महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए माता सावित्रीबाई फुले छात्रवृत्ति कार्यक्रम जैसे कार्य हमारे वरिष्ठजनों के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस आदरणीय  जी.पी. कबीरपंथी साहब, विशेष अतिथि पूर्व डीएसपी संघमित्रा गजभिए मैडम तथा सरोजिनी नायडू महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ.  छाया चंद्रवंशी मैडम के प्रेरणादायी उद्बोधनों ने हमारे वरिष्ठजनों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया।
*समारोह में उपस्थित मंचासीन अतिथियों, संगठन के संरक्षक-संयोजकों एवं विशेष रूप से पधारे प्रत्येक वृद्धजन का देशम् अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।
हमारे वरिष्ठजनों के जीवन के संघर्षों, अनुभवों और उपलब्धियों को सुनना हम सभी के लिए ज्ञान, प्रेरणा और जीवन-मूल्यों की एक अमूल्य पाठशाला रहा।
इस प्रथम वृद्धजन सम्मान समारोह को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में आयोजन समिति के प्रभारी एवं संगठन के संरक्षक लालचंद मंडराई , सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डॉ. एच.आर. रैदास सर  तथा गोविंद गहरवार  का विशेष योगदान रहा। साथ ही हरदा जिला कार्यकारिणी से पधारे के.एल. जाटव , खंडवा जिले से पधारे जिला संयोजक  लक्ष्मण सिंह सिलोटे , नियंत्रण समिति के अध्यक्ष  जमुना प्रसाद गनौते , संगठन के संयोजक  अरविंद मंडराई , संयोजक  डॉ.  अनीता तिलवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button