खबरमध्य प्रदेश

अस्पताल संचालक संघ ने विशाल एंबुलेंस की रैली के साथ सभी अस्पतालों में आयुष्मान सेवा 8 अक्टूबर से बंद करने को लेकर पोस्टर लगाए

मध्य प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के हेल्थ कमिश्नर और प्रिंसिपल सेक्रेट्री हेल्थ की हटधर्मिता के कारण जो तानाशाही पूर्वक तुगलक की फरमान जारी किए गए हैं उनके विरोध में आज अस्पताल संचालक संघ के द्वारा एक विशाल एंबुलेंस की रैली के साथ में गांधीनगर से पटेल नगर तक सभी अस्पतालों में जाकर आयुष्मान सेवा में 8 अक्टूबर 2026 से बंद करने के अवान के पोस्टर लगाए गए जिसे अस्पताल संचालकों द्वारा भारी उत्साह पूर्वक समर्थन किया है और यह चेतावनी पूर्ण रैली थी इसका उद्देश्य यह है कि अगर अस्पताल संगठनों की मांगे नहीं मानी गई तो 8 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में आयुष्मान का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा एवं एक विशाल रैली के द्वारा दिल्ली कुछ की जाएगी और वहां पर प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा और अपनी मांगे रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button