खबरमध्य प्रदेश

हमें अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का ध्यान रखना चाहिए

मंत्रालय में वल्लभ भवन क्रमांक 1 के सभा कक्ष 506 में दोपरह 1:30 बजे संविधान दिवस का कार्यक्रम रखा गया

भोपाल: अजाक्स मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया ने बताया कि दिनांक 26 नवम्बार, 2025 संविधान दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश मंत्रालय में वल्लभ भवन क्रमांक 1 के सभा कक्ष 506 में दोपरह 1:30 बजे संविधान दिवस का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतिथि के रुप मे श्री सुभाष द्विवेदी अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग उपस्थित रहें और संविधान की प्रस्तावना वाचन करवा कर सभी को संविधान की दिलाई। उन्होंने कहा की भारत का संविधान देश में समता समानता, बंधुत्वता के संदेश देता है। सभी को समान अधिकार देता है। हमें अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का ध्यान रखना चाहिए।मंत्रालयीन शाखा के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2015 को मुम्बई में एक ऐतिहासिक घोषणा की। 26 नवम्बर 2015 को भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मानने का निर्णय लिया गया। 26 नवम्बर संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों और अवधाराणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया।
अजाक्स के महासचिव सचिव श्री एस एल सूर्यवंशी ने कहा की शासकीय सेवक शासन में कार्य करते हुए जो भी नियम निर्देश को उपयोग करते जैसे ‘- मूलभूत नियम, भर्ती नियम, आचरण नियम, सिविल सेवा वर्गीकरण आदि सभी कार्यवाही संविधान के अनुच्छेद के अंतर्गत ही है। श्री राजवीर अग्निहोत्री, महासचिव अजाक्स, सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा संविधान के महत्वता को समझना और उसकी महत्वता को भारत देश हर नागरिक तक पहुंचना और संविधान के महत्वता के प्रति जागरूक करना प्रदेश के शासकीय सेवकों की भी जिम्मेदारी है। इस लिए प्रदेश के शासकीय सेवकों को संविधान की महत्वता को समझना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर एम. के राजोरिया,अवर सचिव संसदीय कार्य विभाग ने कहा हमें संविधान को पढा चाहिए और अपने अधिकार व कर्तव्य के बारे जानकरी रखना चाहिए। अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ अधिकार प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना चाहिए।
इस अवसर पर मंत्रालय अजाक्स से सर्वश्री अमर सिंह रावत कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रहलाद नरवारे, उपाध्यक्ष एस.सी. ओसले, हेमंत सिंह रावत, हरिमोहन अहिरवार, आनंद प्रकाश सोनल, दिनेश कनेल, चन्द्रपाल बालम, राजकुमार अहिरवार आदि व समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button