खबरमध्य प्रदेश

संस्कार सुधा फाउंडेशन का आठवां स्थापना दिवस और राज्य गौरव सम्मान अलंकरण आयोजित

भोजपुर क्लब में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल की समाजसेवी संस्था संस्कार सुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रश्मि अग्रवाल सोनू दीदी ने बताया 14 दिसंबर 2025 को संस्था का आठवां स्थापना दिवस भोजपुर क्लब अरेरा कॉलोनी में भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी की उपस्थिति में एवं अति विशिष्ट अतिथि दक्षिण पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी,  भोपाल महापौर मालती राय एवं राजभवन प्रतिनिधि  दीप माला , एल एन मालवीय  के आतिथ्य में मनाया गया।  इसके अलावा संस्था से अभी तक जुड़े सभी 500 से ज्यादा सदस्य उपस्थित रहे।  इस अवसर पर संपूर्ण मध्य प्रदेश से चिन्हित 25 विभिन्न प्रतिभाओं को मध्य प्रदेश राज्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया  गया। कार्यक्रम में महापौर मालती राय द्वार नीलू गौर, अंजना श्रीवास्तव ,संदीप मिश्रा, रिचा सैनी, सुनीता सिंह, डॉ प्रवीण अग्रवाल, गौरव उपाध्याय, जागृति अग्रवाल आदि अनेक प्रतिभाओं को  सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जाने माने दंत चिकित्सक डॉक्टर कुणाल अग्रवाल ‌द्वारा एक टॉक शो कभी आयोजन किया गया । संस्कार सुधा फाउंडेशन की विगत 8 वर्ष की गतिविधियों की जानकारी समस्त सम्मानित अतिथि एवं सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई । साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। अवसर पर संस्था की महामंत्री आशा गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, सचिव सीमा अग्रवाल, सीमा गांधी , सहसचिव सहसचिव गीता अग्रवाल, प्राची मंगल गीता अग्रवाल, सुधा देव तिवारी ,सुषमा बाली एवं जिला अध्यक्ष मनमीत कौर खालसा , संस्कार सुधा यूथ फाउंडेशन की अध्यक्ष यशस्वी अग्रवाल,  उपाध्यक्ष पलाश गोयल, अंकित सिंह ,सचिव अलका अहिरवार ,भुवनी सिंह, राजावत हर्ष शर्मा संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें। विधायक भगवान दास सबनानी  एवं महापौर  मालती राय ने संस्कार सुधा फाउंडेशन के द्वारा विगत 8 वर्षों में किए गए कार्यों की प्रशंसा की । संस्था की अध्यक्ष डॉ रश्मि अग्रवाल सोनू दीदी ने अपने उ‌द्बोधन में बताया कि संस्था का 2026 में लक्ष्य लगभग 100 से ज्यादा बहनों को रोजगार उपलब्ध करवाना एवं प्रत्येक महीने तथा ‌द्वारा दान कार्य सतत निरंतर जारी रखना है एवं बहनों के लिए संस्कृति का आयोजन मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहेगा 2026 में संस्था का लक्ष्य लगभग 50 से ज्यादा महावि‌द्यालय में जाकर छात्रों को संयुक्त परिवार का महत्व समझाएंगे एवं नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। संस्कार सुधा यूथ फाउंडेशन की अध्यक्ष यशस्वी अग्रवाल ने बताया कि रविवार को विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25  लोगों को सम्मानित किया गया। यशस्वी ने बताया कि संस्कार सुधा फाउंडेशन की स्थापना मेरी मां रश्मि अग्रवाल ने हमारी नानी सुधा सिंह की स्मृति में की थी तब से संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button