लघु समाचार पत्र-पत्रिकाओं के पत्रकारों की बैठक सम्पन्न” भोपाल।आज लघु


माचार पत्र- पत्रिकाओं से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं पर “वैचारिक संवाद” बैठक का आयोजन सायंकाल- तीन से पांच बजे तक गांधी भवन के विनोबा सभागार में वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकारों ने वैचारिक सहमति से अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तैयार किया जिसमें जनसम्पर्क विभाग से प्रत्येक- तीन माह में पच्चीस हजार का विज्ञापन दियेजाने,पत्रकारअधिमान्यता,आवासीय समस्याओं के समाधान और आवागमन के लिए वर्ष में दो बार रियायती सुबिधा पास तथा परिवार को चिकित्सा सुविधा तथा आर्थिक सहायता -सुरक्षा की मांगे प्रमुख रूप से ज्ञापन में रखी गई है। बैठक में पत्रकार सतीश पुरोहित, मनीष वर्मा, दमोदर राजावत, विवेक कुमार शर्मा, डॉ विधुल्लता सक्सेना, पुष्पेंद्र नामदेव, शिवम् दुबे, प्रदीप नागर, छायाकार भुवनेश्वर प्रसाद, विश्वकर्मा , मोहम्मद सलीम सहित अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही। प्रेषक- सतीश पुरोहित मोबा. 9425678532. भोपाल



