अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

विश्व ध्यान दिवस पर विदिशा में ध्यान एवं योग का सफल आयोजन

विदिशा – संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर विदिशा मानव सेवा न्यास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के योग एवं ध्यान प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक ध्यान कर मानसिक शांति एवं स्वास्थ्य के प्रति संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित ब्रह्मा कुमारी सपना दीदी ने ध्यान की गहनता और इसके दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। योग सांसद डॉ. विनीत तिवारी ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन की बात की, जबकि विदिशा जिला योग समिति के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह ने योग अभ्यास के व्यावहारिक लाभों पर जोर दिया। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अतुल शाह , पत्थर ठेकेदार व ध्यान साधक लक्ष्मण सिंह , सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, योग प्रेमी एवं ध्यान साधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से ध्यान साधना की और संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन ध्यान का अभ्यास करेंगे। आयोजकों का कहना है कि ध्यान न केवल व्यक्तिगत शांति प्रदान करता है, बल्कि वैश्विक सद्भाव एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह आयोजन विश्व ध्यान दिवस की भावना को साकार करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना, जहां लोगों ने एकजुट होकर आंतरिक शांति की खोज की। आयोजकों की इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की मांग की। इस तरह के आयोजनों से विदिशा जैसे शहरों में ध्यान एवं योग की संस्कृति को नई गति मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button