भाजपा करुणा धाम मंडल ने महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ- सफाई की
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन


भोपाल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को लेकर राजधानी में जोरों से तैयारी की जा रही है। भाजपा करुणा धाम मंडल द्वारा गीतांजलि चौराहे पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की साफ -सफाई करके माल्यार्पण किया गया । भाजपा करुणा धाम मंडल के अध्यक्ष मुकेश दिहाड़े ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी के निर्देशानुसार प्रतिमाओं और स्मारकों की धुलाई और साफ सफाई की जा रही है । 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया जाएगा। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश जैन अनुपम ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संगठन ने आग्रह किया है कि स्वच्छता सेवा के रूप में कार्य किया जाए। इसी को लेकर महापुरुषों की प्रतिमाओं की और आसपास के स्थलों की साफ- सफाई कर रहे हैं इसके अलावा अस्पतालों में जाकर साफ -सफाई और सेवा का कार्य करेंगे । साथ ही सुंदरकांड का भी आयोजन किया जाएगा।


