डिजीटल ठगी का शिकार हो रहा है उपभोक्ता, इनसे सावधान रहें: मुकेश बंसल
राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर प्रदेश स्तरीय जागरूकता समारोह संपन्न


राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण परिषद समिति के तत्वावधान में राजधानी भोपाल के हिन्दी भवन स्थित नरेश मेहता सभाहाल में ‘‘उपभोक्ता जागरूकता’ समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें।
उपभोक्ता संरक्षण परिषद समिति के मुख्य अतिथि बाल आयोग के पूर्व सदस्य और उपभोक्ता संरक्षण परिषद समिति के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विभांषु जोशी ने उपभोक्ताओं के साथ हो रही डिजिटल ठगी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हर क्षेत्र में आज आम उपभोक्ता ठकी का शिकार हो रहा है, उपभोक्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है। हमें इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्कयता है।
समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में बाजार व्यवस्था जटिल होती जा रही है, ऐसे में उपभोक्ता का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। जानकारी के अभाव में आम उपभोक्ता अक्सर ठगी, मिलावट और भ्रामक विज्ञापनों का शिकार हो जाता है। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि भविष्य में भी उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु निरंतर अभियान चलाए जाएंगे।
समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन कोरी ने अपने संबोधन में कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं को गुणवत्ता, सही मूल्य, पारदर्शी जानकारी और त्वरित शिकायत निवारण का अधिकार प्राप्त है। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अनियमितता की स्थिति में उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण कन्हैया मौरे, शैलेश सेन, शिवनारायण व्यास, फूलचंद शास्त्री, रामेश्वर भालेकर, बी.एल. वर्मा, गोकुल प्रसाद सरपंच, दामोदर कोरी, जुबेर खान, राजकुमार धानक, राजकुमार अहिरवार, डॉ. अमित वंशकार, डॉ. जितेन्द्र स्नेही, जय बंसल, प्रहलाद राय, विजय अहिरवार, सरेश कुमार बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



