मनोरंजन

धुरंधर’ के लिए शुभ रहा नए साल का पहला दिन, 28वें दिन फिर बढ़ी कमाई; अब तक इतना हुआ फिल्म का कुल कलेक्शन

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है। लेकिन फिल्म अभी भी धुआंधार कमाई कर रही है। ‘धुरंधर’ के सामने कई फिल्में आईं और फ्लॉप होकर चली भी गईं, लेकिन ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर उसी मजबूती से टिकी है। 28 दिनों बाद फिल्म की कमाई आज भी 10 करोड़ से ऊपर की कमाई कर रही है। जानिए अब नए साल के पहले दिन कैसा रहा ‘धुरंधर’ का हाल…नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 28 दिन पूरे कर लिए हैं। 28 दिन बाद भी ‘धुरंधर’ की कमाई में बढ़त देखने को मिली है। ‘धुरंधर’ ने नए साल के पहले दिन का फायदा उठाया है। तभी फिल्म की कमाई 27वें दिन की कमाई से ज्यादा हुई है। 28वें दिन अपने चौथे गुरुवार को ‘धुरंधर’ ने खबर लिखे जाने तक 13.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जबकि 27वें दिन फिल्म की कमाई 11 करोड़ रुपए ही रही थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 737.18 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।धुरंधर’ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तभी ‘धुरंधर’ ग्लोबली एक हजार करोड़ रुपए की कमाई करने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। अब फिल्म का ग्लोबली कलेक्शन 1100 करोड़ रुपए के भी पार हो गया है। अभी भी फिल्म की रफ्तार लगातार बरकरार है।यही नहीं ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। इस मामले में ‘धुरंधर’ ने ‘छावा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। जिस तरह से ‘धुरंधर’ आगे बढ़ रही है, ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई कहां पर जाकर टिकती है।आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ एक स्पाई-थ्रिलर है। फिल्म में देश में घटी सच्ची घटनाओं को दिखाया है। इन सच्चे घटनाक्रमों से प्रेरित इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय खुफिया जासूस के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button