अध्यात्ममध्य प्रदेश

नवदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शुरू

भोपाल, नेहरू नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में, विगत अनेक वर्षों से नव दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसका प्रारंभ शिव एवं महाकाली उपासक ब्रह्मलीन महंत पूज्य नारायण दास जी महाराज ने प्रारंभ किया था। विगत 26 वर्षों से इस कार्यक्रम का आचार्यत्व, धर्म अधिकारी पंडित गंगा प्रसाद आचार्य कर रहे हैं, इस वर्ष, दिनांक 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि दिवस तक यह आयोजन का क्रम,चल रहा है। पिपलेश्वर मंदिर में महारुद्राभिषेक जलधारा एवं दुग्ध धारा पूर्वक किया जा रहा है, एवं महामृत्युंजय जाप नवाहण् पारायण मानस पाठ, जो महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार हो रहा है। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में बाण शिवलिंग, स्थापित है। जिनके दर्शन पूजन अर्चन अभिषेक, महामृत्युंजय जाप हवन, एवं मासिक शिवरात्रि पर जागरण,तथा,ऊँ, नमः शिवाय इस मंत्र का जाप नाम संकीर्तन करने का विशेष महत्व होता है।बाण, शिवलिंग भक्तों के समस्त मनोरथ सिद्ध करते हैं यहां दर्शन पूजन करने वाले भक्तों की, समस्त मनोकामनाऐँ, पूर्ण होती है। यहां शुद्ध घृत का दीपक की अखंड ज्योति की स्थापना करवाने से समस्त रोगों के निवृति, एवं दूध शक्कर अन्न दान, करने से सभी प्रकार के दुखों का निवारण होता है।बाण शिवलिंग के समक्ष किया गया महामृत्युंजय जाप के फल का वाणी,के द्वारा वर्णन नहीं किया जा सकता यहां तीर्थ जल से अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है।
महाशिवरात्रि महोत्सव के इस पावन बेला में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाअभिषेक रात्रि जागरण पूर्वक महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा। यहां प्रतिदिन अभिषेक महा अभिषेक के लिए,यजमानो,का,जोडा, अपना नाम एवं गोत्र भेजकर, अभिषेक,भी, करवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button