अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

रजत रथ पर नदी सवार बटेश्वर की आज निकलेगी शाही बारात

भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा कल महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित बाबा बटेश्वर की भव्य बारात प्रातः 10 बजे हजारों भक्तो की अगुवाई में निकाली जाएगी| मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि शिव बारात में भगवान राधा कृष्ण द्वारा भोलेनाथ का पूजन, राम दरबार, माता अनुसुइया, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, प्रदोष श्रृंगार एवं पहाड़ पर भूतेश्वर की झांकीआकर्षण का केंद्र रहेंगी | बारात के दूसरे भाग में बटेश्वर भक्त मंडल एवं महिला मंडल का डमरु मंजीरा दल ,आदिवासी नृत्य दल ,बैंड ,ओम नमः शिवाय मंडल का अखंड जाप और सबसे पीछे रजत रथ पर नंदी सवार दूल्हा बने बाबा बटेश्वर होंगे| मंदिर परिसर से बारात सिंधी मार्केट, जवाहर चौक जुमेराती, हनुमानगंज मंगलवारा ,इतवारा, चिंतामन चौराहा ,चौक लखेरापुरा से रात्रि 11 बजे भवानी मंदिर सोमवारा पहुंचेगी यहां वरमाला का आयोजन होगा| अर्ध रात्रि मैं बाबा बटेश्वर का मंदिर परिसर में पाणीग्रहण संस्कार किया जाएगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button