राजनीतिक
ट्रेड डील पर आक्रामक हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी से पूछे 5 तीखे सवाल
भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. राहुल ने एक्स पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ताजा हमला किया है. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने पीएम से पांच सवाल भी पूछे हैं.


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर यूएस ट्रेड डील के जरिये सरेंडर करने का आरोप लगाया. और कहा- यह मुद्दा देश के भविष्य से जुड़ा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर लिखा, अमेरिका से व्यापार समझौते के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल
- DDG import करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से बने distillers grain खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?
- अगर हम GM सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे?
- जब आप additional products कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?
- Non-trade barriers हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर GM फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, procurement को कमजोर करने या MSP और bonuses को कम करने का दबाव डाला जाएगा?
- एक बार यह दरवाजा खुल गया, तो हर साल इसे और ज्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज पर रख दिया जाएगा?



