अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

पिपलेश्वर मंदिर नारायण आश्रम नेहरू नगर में हुई पूर्णाहुति

यहां पर हर वर्ष मनाई जाती है शिव नवरात्रि - गंगा प्रसाद आचार्य


भोपाल, 15 फरवरी। राजधानी के नेहरू नगर स्थित नारायण आश्रम पिपलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। गंगा प्रसाद आचार्य ने बताया कि पवित्र धाम नारायण आश्रम की स्थापना नारायण दास जी ने की थी। उन्होंने बताया कि जिस तरह से नवरात्रि मनाई जाती है उसी प्रकार से शिव नवरात्रि को भी मनाया जाता है और आखिरी दिन महाशिवरात्रि पर पूर्णाहुति दी जाती है। पंडित गंगा प्रसाद आचार्य ने बताया कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर में बाल शिवलिंग की स्थापना की गई है। वैसे नर्मदेश्वर और बाणेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना की आवश्यकता नहीं होती यह स्वयंभू होते हैं । इनका दर्शन करने से पुण्य प्राप्त होता है और सभी मनोरथ पूरे होते हैं यहां पर 9 दिन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नव दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर रविवार को पूर्णाहुति दिवस के उपलक्ष्य में रूद्र यज्ञ में वैदिक विधि विधान से पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के आचार्यत्व में श्री गणेश पीठ पंचांग पूजन वास्तु पीठ चौसठ योगिनी असंख्यात रुद्र पीठ एवं सर्वतोभद्रमंडल प्रधान पीठ अग्नि पूजन, नवग्रह पीठ क्षेत्रपाल पीठ का पूजन अर्चन , मंडप पूजन हवन और तर्पण एवं रामचरित मानस का पाठ किया गया। इसके बाद आवाहित देवताओं का हवन ,महा आरती ,पूर्णाहुति तथा  प्रसाद का वितरण किया गया। संचालक व्यवस्थापक पुजारी पंडित सुरेंद्र तिवारी की मौजूदगी में अभिषेक सहित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button