डिप्टी रेंजर समेत दो को गोली मारी:फायरिंग के बाद पेड़ से लटका मिला आरोपी का शव


रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर सहित तीन लोगों को गोली मार दी। डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी। महिला कर्मचारी सुमन बाई की पीठ में लगी गोली शरीर के आर-पार हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी डालचंद भागते समय गिर गया, गोली उसके ऊपर से निकल गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पूरन के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पूरन करीब 5 साल पहले नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उसे हटा दिया गया था।
एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि वारदात रायसेन जिले के वनखेड़ी गांव में मंगलवार दोपहर की है। पूरन ने गोली मारने से पहले डिप्टी रेंजर शर्मा के पैर छुए, फिर नाराजगी जताते हुए कुछ बातचीत की। इसके बाद फायरिंग कर दी। घटना की जांच की जा रही है। पूरन वनखेड़ी गांव का ही रहने वाला है। वह फिलहाल बेरोजगार था। उसे क्यों हटाया गया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं पाया है।
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। कुछ देर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। आरोपी पूरन करीब पांच साल पहले नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही के चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिन तीन लोगों को गोली लगी उनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपी के द्वारा चलाई गई गोली उनके सीने के आरपार चली गई। एक अन्य व्यक्ति पर भी गोली चली थी लेकिन वे जमीन पर लेट गए थे जिससे गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गई।
मंगलवार को आरोपी डिप्टी रेंजर से मिलने पहुंचा तो उसने पहले तो पैर छूए इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक पांच गोली चलाने के बाद वो मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार देसी कट्टे से फायरिंग की गई। आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



