अध्यात्ममध्य प्रदेश

रामचंद्र जी का हुआ महा अभिषेक।

उदासीनआश्रम,मंदिर मर घटिया महावीर शाहजहानाबाद भोपाल में श्री राघवेंद्र सरकार का, वैदिक विधि विधान से दिव्य महा अभिषेक विभिन्न द्रव्योँ,एवं अनेक प्रकार की औषधि, अनेक तीर्थ के पुनीत जल एवं गौ माता के दुग्ध,दही, आदि, पंचामृत से हुआ तथा पूजन अर्चन हवन भंडारा प्रसाद,वितरण संपन्न,,किया,गया, आश्रम के श्री महंत 1008 श्री कन्हैया दास जी महाराज उदासीन के मार्गदर्शन में परम पूज्य गुरुदेव आदरणीय पंडित नारायण प्रसाद जी आचार्य जी के सानिध्य में पंडित गंगा प्रसाद आचार्य आदि विद्वानों के द्वारा परम, पुनीत रामार्चन,
महाभिषेक पूजन, हवन आदि, रामस्तवराज, रामरक्षा स्तोत्र, राम सहस्त्रनामावली, पूर्वक महाभिषेक एवं पूजन
सहस्त्रार्चन, संपादित करवाया गया। उपरोक्त धार्मिक अनुष्ठान धर्मरक्षा राष्ट्ररक्षा, एवं गौ रक्षा,तथा, जनमानस के कल्याण के लिए, महाराज श्री,ने भौमावती अमावस्या,शतभिषा, नक्षत्र की शुभ बेला में भगवती जगदंम्बापराम्बा,मातेश्वरी,
दर्गादेवी,जी, की प्रसन्नता के लिए श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ आदि,भी, विद्वानों के द्वारा संपन्न करवाया। सर्वे अत्र सुखिनःसन्तु, इस सदभावना,से, परम पावन मांगलिक अनुष्ठान किया गया।
शुभकामनाओं के सहित।
पंडित गंगा प्रसाद आचार्य
धर्माधिकारी,
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ शाखा मध्य प्रदेश।
जय श्रीमन्नारायण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button