एनसीईआरटी के प्राथमिक (एलीमेंटरी) शिक्षा विभाग द्वारा आधारभूत स्तर की दो दिवसीय (19-20 फरवरी) रीजनल कांफ्रेंस का शुभारंभ



आज क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में बच्चों के स्वास्थ्य और आधारभूत संख्यात्मक एवं भाषात्मक साक्षरता पर किया गया। इस कांफ्रेंस में पश्चिमी क्षेत्र यथा- मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ,गोवा के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कांफ्रेंस का शुभारंभ पीएसएससीआईवीई के संयुक्त निदेशक प्रो.दीपक पालीवाल व क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के प्राचार्य प्रो.शिव कुमार गुप्त की गरिमामय उपस्थित एवं संबोधन से हुआ। कार्यक्रम की समन्वयक प्रो.पद्मा यादव ने कांफ्रेंस की योजना एवं उद्देश्य की प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत की। कांफ्रेंस में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एनसीएफ-एसई-2023, जादुई पिटारा, राज्य स्तरीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) विषयों पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में प्रो.एन.सी.ओझा, डाॅ.सुरेश मकवाना, डाॅ. पूजा पाटिल, डाॅ.पवन कुमार, डाॅ.प्रद्युम्न सिंह लखावत एवं डाॅ.राजेश कुमार ने अपने विषय रखे।



