ट्रंप ने दोहराया भारत-PAK युद्ध रोकने का बेबुनियाद दावा, फिर बोले- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने किया था फोन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को रुकवाने का अपना बेबुनियाद दावा दोहराया है। उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत और सख्त आर्थिक चेतावनी के कारण संघर्ष थमा और करीब 25 मिलियन यानी ढाई करोड़ लोगों की जान बचाई जा सकी।