खबरखेल

गर्लफ्रेंड माहिका के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, खास अंदाज में दी बधाई; वीडियो

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को उनके 25वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को उनके 25वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। दोनों ने पिछले साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। बता दें कि, हार्दिक इन दिनों टी20 विश्व कप में खेलते नजर आ रहे हैं। भारत लगातार चार ग्रुप मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुका है।हार्दिक ने किया माहिका को विश
हार्दिक पांड्या ने माहिक शर्मा को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें दोनों बीच पर मस्ती करते दिख रहे हैं। हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद। तुम सबसे अद्भुत इंसान हो जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू!

हार्दिक और माहिका की नजदीकियां पहली बार अक्तूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। इसके बाद उनकी बीच वेकेशन की फोटोज सामने आईं और फिर हार्दिक ने माहिका के साथ फैमिली फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर कीं। यह सब उनके 2024 में पत्नी नताशा स्टैनकोविक से शांतिपूर्ण अलगाव के बाद आया। 
Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
हार्दिक और माहिका
अक्तूबर 2025 में कंफर्म किया रिश्ता
पिछले साल अक्तूबर में, हार्दिक ने अपने और माहिका के बारे में अफवाहें सामने आने के बाद अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया था। इस ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर माहिका के साथ कई फोटो भी पोस्ट की थीं। वे एक साथ छुट्टियों पर भी गए थे।
Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
हार्दिक और माहिका –
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैशन और फिटनेस कंटेंट भी बनाती हैं। लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक, माहिका ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इकॉनोमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने कई जगह इंटर्नशिप भी की है।
Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में किया काम
पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर रुख किया। उन्होंने एक फ्रीलांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वो रैपर रागा के लिए एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं और बाद में फिल्मों में भी उन्होंने कई छोटी भूमिकाएं निभाईं। इनमें ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की ‘इनटू द डस्क’ और ओमंग कुमार की ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) भी शामिल है। इसमें वो विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
कई मशहूर फैशन डिजाइनर्स के लिए किया वॉक
एक्टिंग के अलावा माहिका ने फैशन में भी काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कई मशहूर फैशन डिजाइनर के लिए वॉक किया है। इनमें अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे प्रमुख डिजाइनरों के नाम शामिल हैं। उनके काम के लिए उन्हें 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का पुरस्कार भी मिला। वो एले मैग्जीन द्वारा मॉडल ऑफ द सीजन भी रह चुकी हैं।
Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
योगा टीचर भी हैं माहिका
माहिका के इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक, वह अभी 24 साल की हैं। 2023 में उन्होंने अपने 22वें जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिससे पता चलता है कि वह अब 24 साल की हो गई हैं। वह एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट भी हैं और एक ट्रेंड योगा टीचर भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button