2 IAS की ऐसी शादी देखी क्या? न बैंड-बाजा, न बारात… मिनी सचिवालय में पहनाई एक-दूसरे को वरमाला
देशभर में जहां शादियों पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च होते हैं व दिखावा किया जाता है तो वहीं अलवर के मिनी सचिवालय में दो IAS अधिकारियों की शादी चर्चा का विषय बन गई है. सिर्फ एक-दूसरे को माला पहनाकर इन दोनों IAS ने शादी रचा ली.


साल 2023 बैच के IAS अधिकारी माधव भारद्वाज और अदिति वासने राजस्थान के अलवर जिले के मिनी सचिवालय में शादी के बंधन में बंध गए. इस दौरान न तो बैंड बाजा थ, न ढोल नगाड़े और न ही कोई शोर-शराबा रहा. सादगी से जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के सामने दोनों ने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई. इस दौरान सिर्फ दोनों के माता-पिता और भाई-बहन मौजूद थे. माधव भारद्वाज अलवर में SDM के पद पर कार्यरत हैं तो वहीं अदिति वासने गुजरात के जामनगर में SDM के पद पर तैनात हैं.
देशभर में जहां शादियों पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च होते हैं व दिखावा किया जाता है तो वहीं अलवर के मिनी सचिवालय में दो IAS अधिकारियों की शादी चर्चा का विषय बन गई है. उत्तराखंड मसूरी निवासी राजकुमार भारद्वाज के बेटे माधव भारद्वाज अलवर में SDM के पद पर तैनात हैं तो वहीं उनकी पत्नी अदिति वासने मूल रूप से यूपी के बरेली जिले की रहने वाली हैं. अदिति वासने के पिता व्यापारी हैं. अदिति तीन भाई-बहन हैं.



