खबर
पंजाबी वेडिंग में दूल्हा-दुल्हन पर उड़ाए 8 करोड़ के नोट? वायरल Video का हैरान कर देने वाला सच
ऑस्ट्रेलियाई दूल्हे की पंजाब में शादी हुई. शादी का वीडियो सामने आया तो लोगों के होश फाख्ता हो गए. कहा जाने लगा कि शादी में दूल्हा-दुल्हन पर 8 करोड़ के नोट हवा में उड़ाए गए. मगर Tv9 पंजाबी ने इसकी पड़ताल की तो सच्चाई सामने आ गई. असल में केवल 3-4 लाख रुपये उड़ाए गए थे.


पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी इलाके में हुई एक शादी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है. वायरल वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश करता दिख रहा है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि शादी में करोड़ों रुपये उड़ाए गए हैं, लेकिन अब इस रॉयल दिखने वाली वेडिंग की असली सच्चाई आखिरकार सामने आ ही गई. क्या है इसकी सच्चाई चलिए जानते हैं…
वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि दूल्हे ने शादी में करीब 8 करोड़ रुपये लुटा दिए हैं. कई लोगों ने इसे शाही अंदाज तक बता डाला, तो कईयों ने इसे फिजूलखर्ची और दिखावा करार दिया. विवाद बढ़ता देख शादी में मौजूद डीजे ऑपरेटर और दूल्हे के परिवार ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है.



