खबरबिज़नेस

यात्रा के दौरान कैसे रखें ओरल हाइजीन का ख्याल

नई दिल्ली, 21 फरवरी 2026: डॉ. सोनिया दत्ता, एमडीएस, पीएचडी, प्रोफेसर, पब्लिक हेल्थ डेन्टिस्ट्री के अनुसार, रीसर्च से पता चला है 40 फीसदी से अधिक लोग यात्रा के दौरान दिन में कम से कम एक बार ब्रश करना स्किप कर देते हैं और फ्लाइट में डीहाइड्रेशन के कारण मुंह में लार कम बनने लगती है। इस वजह से ओरल हेल्थ पर बुरा असर होता है।

यात्रा के दौरान बहुत कुछ बदलता है, खाना, पानी और टेम्परेचर सब कुछ नया होता है। आयुर्वेदिक हर्ब्स इन सभी बदलावों से निपटने में कारगर हो सकते हैं। जैसे की पुदीना सत्व सांसों को ताज़गी देता है, लौंग का तेल एंटीबैक्टीरिल सुरक्षा देता है और कपूर सेंसिटीविटी से बचाता है। डाबर रैड पेस्ट में ये सभी हर्ब्स हैं, यह पेस्ट आईडीए सील ऑफ एक्सेप्टेन्स के साथ आता है। ऐसे में यह यात्रा के दौरान आपके मुंह की देखभाल के लिए भरोसेमंद विकल्प है।

यात्रा पर जाना हमें एक नई एनर्जी देता है, लेकिन अक्सर यात्रा के दौरान हमारी दिनचर्या बिगड़ जाती है। लम्बी फ्लाइट, ज़ोन बदलना, एयरपोर्ट पर स्नैकिंग और पानी बदलना। इन सब के बीच डीहाइड्रेशन और खाने का रूटीन बिगड़ना भी आम बात होती है, जिसका असर सबसे पहले मुंह पर पड़ता है।

यात्रा के दौरान होने वाली आम समस्याएं: सबसे पहले डीहाइड्रेशन होता है और फिर सांसों में बदबू आने लगती है। इसके बाद शुरूआत होती है ब्रश स्किप करने की। यात्रा के दौरान हम मीठी चीज़ें भी खाते हैं। इसके अलावा नए वातावरण में मुंह में ऐसे नए बैक्टीरिया आते हैं जिनकी मुंह को आदत नहीं होती। हमें लगता है कि घर वापस पहुंचने के बाद हम सब कुछ फिर से ठीक कर लेंगे।

यात्रा के दौरान मुंह की देखभाल के लिए क्या करें: यात्रा के दौरान ओरल केयर के लिए बहुत सारी चीज़ें रखने की ज़रूरत नहीं, बस कुछ स्मार्ट आदतें अपनाएं:

• अपने साथ एक सिंपल ओरल किट रखें।
• जब ब्रश करने की सुविधा न हो तो खाने के बाद कुल्ला करें।
• फिज़ी ड्रिंक्स के बजाए पानी पीएं।
• रात के समय ब्रश ज़रूर करें, चाहे आप कितना भी थके हों।

ये छोटी-छोटी चीज़ें, घर वापसी के बाद मुंह की देखभाल को सरल बना देंगी।

यात्रा के दौरान, आपको ऐसा टूथपेस्ट चाहिए, जो ताज़गी दे, मसूड़ों की देखभाल करे और मुंह को जर्म्स से सुरक्षित भी रखे। इससे आपका स्पेस एवं समय बचेगा और रूटीन भी बना रहेगा।

छुट्टियों के दौरान ओरल केयर की अनदेखी न करें: यात्रा के दौरान आपकी दिनचर्या बदलनी नहीं चाहिए। थोड़ी सी तैयारी और एक टूथपेस्ट आपके मुंह को सुरक्षित और तरोताज़ा बनाए रख सकता है। तो ध्यान रखें कि एक अच्छी वेकेशन की कीमत आपके मुंह कोय न चुकानी पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button