आई हे नई दुल्हनिया हमारे अंगना में मुँह दिखाई हुई, 56 भोग आज


भोपाल। सबका दुलार ले लो गोरा तू आज मुंह दिखाई में…..। घूंघट में आई प्यारी गौरा अंगना में ढोलक बजे…..। आई नई दुल्हनिया हमारे अंगना में घूंघट करके.….। आई हो पहली बार गोरा जी धीरे से पग रखना…..। श्री बड़वाले महादेव मंदिर में आज माँ पार्वती की मुँह दिखाई रस्म के मौके पर उक्त बधाई गीत गाते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने दुल्हन स्वरूपा माँ भगवती की बलैईया ली एवं स्वयं के लिए अखंड सौभाग्य की कामना के साथ जमकर नृत्य किया। बुलउआ होने के बाद सभी श्रद्धालु महिलाओं को बूंदी, बताशा एवं सुहाग सामग्री का वितरण समिति की ओर से किया गया| समिति के संयोजक संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि कल रविवार को बाबा बटेश्वर एवं माँ पार्वती का दूल्हा-दुल्हन रूप में आलोकिक श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया जायेगा तत्पश्चात सभी दर्शनार्थियों को महाप्रसाद का वितरण होगा 1 मार्च को माता जी की विदाई एवं प्रदोष उत्सव के साथ21 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन होगा|


