ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन 18 अप्रैल को भोपाल मे
ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 18 अप्रैल को, वैवाहिक पुस्तिका का होगा विमोचन
जिझौतिया ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम सेना मध्य प्रदेश एवं ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मंच के सहयोग से सर्व ब्राह्मण युवा-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 18 अप्रैल 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह सम्मेलन मानस भवन, गुफा मंदिर परिसर में आयोजित होगा।
आयोजन के अंतर्गत विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय कराया जाएगा। संदीप तिवारी राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में विवाह योग्य लड़के-लड़कियों की जानकारी से युक्त एक वैवाहिक पुस्तिका का विधिवत विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें समाजोपयोगी जानकारियां भी प्रकाशित की जाएंगी।
आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया है कि जिनके विवाह योग्य लड़के या लड़कियां हैं, वे अपने बच्चों का बायोडाटा निर्धारित फॉर्मेट में भरकर दिनांक 5 अप्रैल 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कराएं, ताकि विवरण को विधिवत पत्रिका में प्रकाशित किया जा सके। बायोडाटा के साथ पूर्ण जानकारी एवं एक रंगीन फोटो देना अनिवार्य होगा।
बायोडाटा जमा करने हेतु संपर्क विवरण इस प्रकार है—
मोबाइल नंबर: 7000665864
ईमेल आईडी: jijhotiyabrahmin 2020@gmail.com
इस संबंध में पंडित संदीप तिवारी एवं राकेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन अखिल भारतीय स्तर का होगा, जिसमें वैवाहिक पत्रिका में हजारों की संख्या में बायोडाटा प्रकाशित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मंच से युवक-युवतियों की जानकारी दी जाएगी तथा युवक-युवतियां स्वयं मंच पर आकर अपना परिचय भी देंगे।
कार्यक्रम स्थल पर कुंडली मिलान की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने समाज के लोगों से परिवार सहित उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, जिससे मौके पर ही उपयुक्त रिश्ते तय हो सकें।


