खबर

200 मीटर तक मारता रहा थप्पड़ ही थप्पड़: क्यों भड़का अक्षय? तीन भाइयों को जमकर पीटा; इतने पर भी नहीं रुका वो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। साथ ही यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है। लिखा है कि ये घटना साफ दिखाती है कि समाज में नफरत किस कदर घर कर गई है।

यूपी के बदायूं स्थित इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन में पीटे गए जावेद के भाई अरमान ने बताया कि भाई समेत तीन लोग मुस्लिम मोहल्ले में रमजान आने के चलते जकात मांगने गए थे। एक युवक स्कूटी से जा रहा था। उससे सिर्फ यही पूछा कि यहां मुस्लिम मोहल्ला कहां है और हाईवे का रास्ता किधर है। इतना सुनते ही वह भड़क गया। कहने लगा यहां क्या कर रहे हो। उसने बुजुर्ग भाई की टोपी उतरवाई। तीनों लोगों को थप्पड़ मारे। 200 मीटर तक पीटते हुए और गाली देते हुए लाया। गली के बाहर तक दौड़ाकर भगाया। कब्र खोदते हैं, काम कम होता है तो मांगते हैं भीख
अरमान ने बताया कि हम लोग कब्र खोदने का काम करते हैं, जब काम कम होता है तो भीख मांगकर परिवार का गुजारा करते हैं। मेरे भाइयों को बेवजह पीटा गया। ये मामला 15 फरवरी का है। मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया था, जो सोशाल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मुस्लिम मोहल्ला किधर है’, सुनकर भड़क गया अक्षय
सहसवान के मोहल्ला दहलीज के रहने वाले जावेद अपने दो साथियों आरिफ और अब्दुल सलाम के साथ चार किमी दूर रुदायन कस्बे में गए थे। जहां वह रमजान आने के चलते जकात मांग रहे थे। तभी एक गली में उन्होंने स्कूटी सवार युवक अक्षय से मुस्लिम मोहल्ले के बारे में पूछ लिया। पीड़ित जावेद के भाई अरमान का कहना है कि भाई के मुस्लिम मोहल्ले का पता पूछते ही अक्षय नाम का युवक भड़क गया। उसने अपनी स्कूटी खड़ी की और बिना किसी बात के मारपीट शुरू कर दी। हम लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगा।
तीनों को मारता रहा चांटे
वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय के साथ आए उसके दो साथी पिटाई का वीडियो बना रहे हैं। अक्षय तीनों लोगों को गालियां देता नजर आ रहा है। अरमान का कहना है कि उसने बुजुर्ग भाई अब्दुल की टोपी उतरवाई। उसके बाद उनके गाल पर कई चांटे मारे। वीडियो में अक्षय तीनों लोगों को पीटता नजर आ रहा है। एक युवक को दौड़ाकर लात मारी और गली के बाहर तीनों लोगों को खदेड़ता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। साथ ही यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है। लिखा है कि ये घटना साफ दिखाती है कि समाज में नफरत किस कदर घर कर गई है। अक्षय नाम के इस लड़के ने सड़क चौड़ी होने के बावजूद सिर्फ गुंडागर्दी दिखाने के लिए गाड़ी रोकी और बिना किसी उकसावे के तीन मुस्लिम राहगीरों को गालियां दीं और थप्पड़ जड़ दिए। हद तो तब हो गई जब वह बेचारे वहां से हटने लगे, तो उसने पीछा करके सरेआम उनकी पिटाई कर दी और तमाशबीन बनी भीड़ बस तमाशा देखती रही। यह मामला चीख-चीख कर कह रहा है कि पिछले कुछ साल में अल्पसंख्यकों पर ऐसे हमले करना जैसे ‘नॉर्मल’ बात हो गई है।
पुलिस क्या बोली
मामले में थाना स्तर से कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कठोर कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी। -सुनील कुमार, सीओ बिल्सी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button