रवि दुबे-सरगुन मेहता के घर आने वाली है खुशखबरी? शादी के हो चुके हैं 13 साल
टीवी एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता के पेरेंट्स बनने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अस्पताल से साथ निकलते देख अटकलें बढ़ गयी हैं. इससे पहले भी इस तरह की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ चुकी हैं


टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और पॉपुलर कपल्स में गिने जाने वाले रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई नया शो या फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है कि शादी के 12 साल बाद यह कपल जल्द ही माता-पिता बन सकता है.
क्या घर में आने वाली है खुशखबरी?
रवि दुबे और सरगुन मेहता ने साल 2013 में शादी की थी. तब से दोनों अपने करियर में लगातार आगे बढ़ते रहे, लेकिन पेरेंट्स बनने को लेकर उन्होंने कभी जल्दबाजी नहीं दिखाई. अब खबरें हैं कि साल 2026 उनके लिए खास साबित हो सकता है. हाल ही में दोनों को एक अस्पताल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया. बस फिर क्या था, अटकलों का दौर शुरू हो गया. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह स्टार कपल पैरेंटहुड की तैयारी कर रहा है. हालांकि, अभी तक न तो रवि और न ही सरगुन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.
पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
ये पहली बार नहीं है जब रवि और सरगुन के पेरेंट्स बनने की चर्चा उठी हो. इससे पहले भी ऐसी अफवाहें तब उड़ी थीं जब दोनों ‘बिग बॉस 19’ में अपने शो ‘जूलियट जट्ट दी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. हालांकि, उस समय ये खबरें महज अफवाह ही साबित हुई थीं.
करियर में भी बड़ी उड़ान
रवि दुबे इन दिनों एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. वह रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ में अहम भूमिका निभाने वाले हैं. खबरों के मुताबिक, इस मेगा बजट फिल्म में रवि लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे, जबकि भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे.
ये तो हो गयी मीडिया में चल रही खबरों की बातें. अब हम आपको इन कयासों पर सरगुन की प्रतिक्रिया भी बताते हैं. उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सरगुन ने आज इंस्टा स्टोरी के माध्यम से प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्टोरी पर लिखा,
सरगुन ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “खबरों को लगता है कि पिछले दो सालों से हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में हमसे पहले ही पता है. उनके अनुसार, मैं प्रेग्नेंट थी. ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी है, शांत हो जाइए और बेसलेस खबरें फैलाना बंद कीजिए. खबर को छापने से पहले हमसे या हमारी टीम से पूछना कोई बड़ी बात नहीं है कि वह खबर सही है या नहीं. आगे उन्होंने लिखा कि ये बच्चे कहां जा रहे हैं और मैं कितनी जल्दी इन्हें जन्म दे रही हूं? क्या मुझे यही सवाल पूछना चाहिए, या फिर मैं दो साल से या उससे भी ज्यादा समय से प्रेग्नेंट हूं?”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “क्या उन्हें मेरे डॉक्टरों के बारे में पता है? या फिर अब सैलून या कैफे जाना भी प्रेग्नेंसी माना जाएगा? रवि और मुझे तो इस प्रेग्नेंसी के बारे में पता भी नहीं है, इसलिए इतनी समझदारी दिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”


