देशविदेश

ट्रंप के घर मार-ए-लागो की सुरक्षा में चूक: शॉटगन-तेल की कैन लेकर घुसा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो स्थित निजी आवास में सेंध लगाने की कोशिश की गई है। एक हथियारबंद शख्स इसके सुरक्षित क्षेत्र में घुसा, जिसे सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गोली मारकर ढेर कर दिया। पढ़ें रिपोर्ट-

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो के सुरक्षा घेरे में एक हथियारबंद व्यक्ति ने प्रवेश किया, जिसे गोली मारकर ढेर कर दिया गया। अमेरिका की गोपनीय सेवा (सीक्रेट सर्विस) ने इसकी पुष्टि की। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सीक्रेट सर्विस ने बयान में क्या कहा?
सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय (पीबीएसओ) के एक डिप्टी ने मार-ए-लागो के सुरक्षित क्षेत्र में गैरकानूनी प्रवेश के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस व्यक्ति की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है, जब तक उसके परिवार को सूचना नहीं दी जाती। उसे मृत घोषित कर दिया गया है। कोई एजेंट या कर्मचारी घायल नहीं हुआ’
बयान में कहा गया, मार-ए-लागो के उत्तरी गेट पर उस व्यक्ति को देखा गया, जो अपने साथ एक शॉटगन (एक तरह की बंदूक) और फ्यूल कैन (ईंधन भरने का डिब्बा) लेकर आया था। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों और पीबीएसओ के डिप्टी ने व्यक्ति का सामना करते हुए गोली चलाई। इस घटना में कोई एजेंट या पीबीएसओ कर्मचारी घायल नहीं हुआ।घटना की जांच कर रहीं तीन एजेंसियां
इसमें आगे बताया गया कि घटना के समय ऐसा कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिसे सीक्रेट सर्विस सुरक्षा प्रदान कर रही हो। एफबीआई, यूएस सीक्रेट सर्विस और पीबीएसओ इस घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें व्यक्ति की पृष्ठभूमि, उसकी गतिविधियां, संभावित उद्देश्य और बल के इस्तेमाल की समीक्षा शामिल है। एजेंसी की नीति के अनुसार, शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंटों को जांच के नतीजे तक प्रशासनिक छुट्टी पर रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button