खबरदेशमध्य प्रदेश

विश्व डायनेमिक ओशो ध्यान दिवस पर 21 दिवसीय “ओशो प्रेम उत्सव विदिशा” ध्यान शिविर गंधर्व कृषि फार्म बेतवा पुल के पास उदयगिरि रोड में होगा आयोजित

विदिशा शहर हमेशा से धर्म, ध्यान, आध्यात्मिकता का केंद्र रहा है। शहर में कई गतिविधियां अध्यात्म की निरंतर कहीं ना कहीं चलती रहती हैं। शहर में वर्षों से ओशो के अनुयाई ओशो के ध्यान केंद्र का संचालन करते चले आ रहे हैं।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं लायंस पूर्व अध्यक्ष ओशो प्रेमी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि संपूर्ण विश्व में 1 मार्च से 21 मार्च तक ओशो का विशेष डायनेमिक मेडिटेशन शिविर, विश्व डायनेमिक ध्यान दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाते हैं। गौरवशाली इतिहास से संपन्न एवं आध्यात्म की भूमि विदिशा में भी एक मार्च 2026 दिन रविवार से 21 मार्च 2026 तक, प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक, 1 घंटे का निशुल्क ध्यान शिविर, ओशो ध्यान केंद्र , गंधर्व कृषि फॉर्म सुनील जैन, बेतवा पुल क्रॉस करके, उदयगिरि रोड पर लगाया जा रहा है।संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर (1)98275 96272. (2) 97549 40396 ओशो केंद्र के सभी ओशो प्रेमियों ने ओशो सन्यासियों एवं शहर के गणमान्य लोगों से आग्रह किया है कि वह इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button