खबरमध्य प्रदेश

जन सुविधा के लिए भोपाल एवं विदिशा के विशिष्ट डॉक्टर्स की निशुल्क सेवाएं रेड क्रॉस भवन पुरानी अस्पताल के पास 1 मार्च को आयोजित शिविर में होगी उपलब्ध

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा विदिशा द्वारा बंसल हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह शिविर दिनांक 1 मार्च 2026, रविवार को, प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, रेड क्रॉस भवन, पुराने जिला अस्पताल के निकट, पुराना ब्लड बैंक परिसर विदिशा में आयोजित होगा।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
निशुल्क शिविर में निम्न अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे—
(1) ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभाग–डॉ. आर. पी. सिंह–एमबीबीएस, एमएस (ऑर्थो), एफआईएएस / एफएएस, एकेएसएससी, फेलोशिप इन जॉइंट रिप्लेसमेंट 22 वर्ष का अनुभव (2) पीडियाट्रिक्स एवं जेनेटिक्स विभाग–डॉ जिग्नेश शर्मा–एमबीबीएस, डीसीएच, डीएनबी, फेलोशिप इन जेनेटिक्स एवं पीडियाट्रिक्स कार्डियोलॉजी 10 वर्ष का अनुभव (3) लिवर ट्रांसप्लांट एवं एच.पी.वी. सर्जन विभाग–डॉ. कृपा शंकर तिवारी–एमबीबीएस, एमएस, डॉएनबी (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) 9 वर्ष का अनुभव (4) हेमेटोलॉजी एवं बोन मैटो ट्रांसप्लांट विभाग–डॉ. शुभ एस. पुरोहित–एमबीबीएस, एमडी, डॉ. एनबी (क्लिनिकल हेमेटोलॉजी) 10 वर्ष का अनुभव (5) स्त्री रोग एवं एंडोपेल्विक विभाग–डॉ. अजय हलदर–एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी, एफएमएएस, डीएमएएस आईजीसीएस स्कॉलरशिप (गायनी ऑन्कोलॉजी) 21 वर्ष का अनुभव (6) क्लिनिकल इन्फेक्रास डिज़ीज़ विभाग–डॉ. सौरभ चक्रवोर्ती–एमबीबीएस, एमडी, पीडीसीसी इन्फेक्शस डिज़ीज़ 14 वर्ष का अनुभव
(7) डॉ. हंसा शाह (स्त्री रोग विशेषज्ञ) (8) डॉ. महेंद्र रघुवंशी (चेस्ट विशेषज्ञ) (9) डॉ. सौम्यता मिश्रा (कैंसर रोग विशेषज्ञ) (10) डॉ. रूपिका गर्ग (स्त्री रोग विशेषज्ञ) (11) डॉ. वीर बहादुर सिंह (एम.पी.टी. फिजियोथेरेपिस्ट))(12) डॉ. राजेश बंसल (होम्योपैथी) (13) डॉ. अशोक राजपूत (मानसिक रोग चिकित्सक) (14) डॉ. चर्चित बंसल (मेडीसिन) (15) डॉ. दक्षा पीतलिया (होम्योपैथी) (16) डॉ. कुशाग्र दीक्षित (मेडिसिन) (17) डॉ. हेमन्त यादव (बाल रोग) (18) डॉ. लोकेश्वरी नेमा (आयुर्वेदाचार्य)

रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कलेक्टर अंशुल गुप्ता (IAS) है , चेयरमेन डॉ सचिन गर्ग, सचिव संदीप उदयवाल एवं कैंप कोऑर्डिनेटर चंद्र मोहन अग्रवाल है। पंजीयन हेतु निम्नानुसार संपर्क करें।
(1) डॉ. सचिन गर्ग -(चेयरमैन) 94251-35435,
(2) चंद्रमोहन अग्रवाल (कैंप कोर्डिनेटर) 94251-49367
(3) संदीप उदयवाल (सचिव) 94251-49837 रेड क्रॉस सोसाइटी विदिशा जिले के समस्त नागरिक से अनुरोध करती है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button