खबर
हम जानते हैं तुम कहां रहते हो’: सजा सुनकर दोषियों ने दी न्यायाधीश को धमकी, सुरक्षा के बीच ले जाया गया आवास
कार से हत्या के मामले में जयदीप और पिंटू चौहान को आजीवन कारावास की सजा मिली। सजा सुनते ही दोषियों ने न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ाई है।


कार से कुचल कर हत्या के मामले में अदालत ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनते ही दोषी बौखला गए और शोर मचाकर न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ा दी और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच आवास तक पहुंचाया।



