बंसल हॉस्पिटल एवं विदिशा के विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने 250 से अधिक मरीजों का किया निशुल्क परीक्षण
रेड क्रॉस सोसाइटी विदिशा के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ






पुरानी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी विदिशा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गरीब एवं निर्धन मरीजों ने उपस्थित होकर निशुल्क शिविर का लाभ उठाया।
मीडिया प्रभारी एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया इस दौरान भोपाल बंसल हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों के मरीजों की जांच पड़ताल की। इस अवसर पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता, राजेश जैन, डॉक्टर सचिन गर्ग, चंद्र मोहन अग्रवाल, सुमन सोनी, लायन अरुण कुमार सोनी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा परामर्श स्वास्थ्य केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान बंसल हॉस्पिटल से आए हुए डॉक्टरों द्वारा मरीज का चेकअप किया और उन्हें परामर्श दिया गया। इससे कार्यक्रम के शुभारंभ स्तर पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थितियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन सुमन सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बंसल हॉस्पिटल से आए हुए डॉक्टरों द्वारा मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान एमबीबीएस, एमएस (ऑथों), एफआईएएस / एफएएस, एकेएसएससी, फेलोशिप इन जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ. आर. पी. सिंह, एमबीबीएस, डीसीएच, डॉएनबी, फेलोशिप इन जेनेटिक्स एवं पीडियाट्रिक्स कार्डियोलॉजी डॉ जिग्नेश शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हंसा शाह, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र रघुवंशी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.भारती सौम्यता मिश्रा एमबीबीएस, एमएस, डॉएनबी डॉ. कृपा शंकर तिवारी एमबीबीएस, एमडी, डॉ. शुभ एस. पुरोहित क्लिनिकल हेमेटोलॉजी डॉ. एनबी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपिका गर्ग एम.पी.टी. फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीर बहादुर सिंह स्त्री टोग एवं एंडोपेल्विक विभाग डॉ. राजेश बंसल (होम्योपैथी) एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी डॉ. अजय हलदर एमबीबीएस, एमडी डॉ. सौरभ चक्रवोतीं डॉ. अशोक राजपूत (मानसिक रोग चिकित्सक) डॉ. चर्चित बंसल ,(मेडीसिन) डॉ. दक्षा पीतलिया (होम्योपैथी), डॉ. कुशाग्र दीक्षित (मेडिसिन), डॉ. हेमन्त यादव (बाल रोग) ,आयुर्वेद आचार्य डॉ. लोकेश्वरी नेमा आदि डॉक्टरों द्वारा मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें परामर्श दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के शिवरों से लोगों को काफी फायदा मिलता है और भविष्य में भी आगे इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे कि लोगों को बड़े हॉस्पिटलों के डॉक्टर से परामर्श लेने और अपनी बीमारी के बारे में अच्छी तरह से देखभाल कर सके। रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमेन डॉ सचिन गर्ग सोसाइटी के पूर्व एवं आगामी कार्यक्रमों एवं सोसाइटी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। आपने सचिव संदीप उदयवाल जी को याद करते हुए उनकी बेहतरीन व्यवस्था के लिए उनकी प्रशंसा की।इस अवसर पर राजेश जैन ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मरीजों की जांच पड़ताल के लिए भोपाल के बंसल हॉस्पिटल से डॉक्टर को यहां बुलाया गया है ताकि वह मरीज के होने वाली समस्याओं के बारे में उन्हें उचित परामर्श दे सके और उनके इलाज से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा सके। उन्होंने कहा कि भोपाल के जाने-माने हॉस्पिटल के बड़े-बड़े डॉक्टर यहां आए हैं और अपनी सेवाएं शिविर के माध्यम से सभी को दे रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि जिन मरीजों को जो समस्याएं हैं वह डॉक्टर को अपनी समस्याएं बताई और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा और ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के परामर्श स्वास्थ्य शिवरो का आयोजन होता रहेगा जैसे नगर के लोगों को बड़े-बड़े हॉस्पिटलों के डॉक्टर इन शिवरों के माध्यम से उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर अन्य अतिथियों द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया और मरीजों को एक-एक कर डॉक्टर के पास भेजा गया ताकि वह आसानी से अपना परीक्षण कर सके और डॉक्टर से परामर्श ले सके। इस दौरान समिति द्वारा आने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और किस डॉक्टर से उन्हें मिलना है और क्या बीमारी है इस बारे में जानकारी ली गई। हिमांशु सोनी, ऋषि जालोरी, चंद्रभान बघेल, मीडिया प्रभारी एवंअन्य सभी रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्यों के सहयोग को सराहा गया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।



