एससी एसटी एवं ओबीसी,संयुक्त मोर्चा विदिशा ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम यूजीसी के समर्थन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन






ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया है कि रविवार को मोर्चा में शामिल सभी जाति प्रमुख प्रतिनिधि पदाधिकारीयों ने उपस्थित होकर रैली निकालकर नारों की गूंज के साथ कांच मंदिर से मेन मार्केट, निकाशा, तिलक चौक, बडा बाजार, डंडापुरा, सांची रोड ईदगाह चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पहुंचकर संयुक्त मोर्चा के समाज प्रमुखों द्वारा सभा आयोजित कर यूजीसी बिल समर्थन के विषय में अपने-अपने मत/ विचार व्यक्त किया। जिसमें उन्होंने यूजीसी बिल शीघ्र लागू करने की मांग की गई और कहा गया की सुप्रीम कोर्ट में जानबूझकर यूजीसी बिल को उलझाया गया है। जिस प्रकार से मंडल कमीशन बिल को उलझाया गया था।
यह भी कहा गया कि सरकार ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के समर्थन में अपना पक्ष मजबूती से रखे। जिससे उसका निराकरण, शोषित पीड़ित दलित वर्गों को मिल सके । ज्ञापन में जातिगत जनगणना जल्द की जाए और इसके आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं। ओबीसी वर्ग की जनसंख्या के आधार पर
प्रत्येक क्षेत्र में 60 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। ओबीसी आरक्षण में असंवैधानिक क्रीमी लेयर की शर्तों को समाप्त किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी विभागों में ओबीसी के रिक्त पदों (बैकलॉग) को शीघ्र भरा जाए । किसान की उपज का वर्तमान मूल्य बढ़ाकर तीन गुना किया जाए। ओबीसी समाज की जनगणना घोषित कर विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं निजी क्षेत्र में संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। ईडब्ल्यूएस आरक्षण में ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्गों को भी शामिल किया जाए। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के साथ मोर्चा के एस एस गोलिया द्वारा ज्ञापन में प्रस्तुत मांगों के निराकरण के लिए बोलते
हुए कहा गया कि समय रहते यदि इनका निराकरण नहीं किया गया तो सीघ्र ही ओबीसी, एससीस एसटी संयुक्त मोर्चा आगामी दिनों में बहुत बड़ा आंदोलन करेगा। जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। सरकार जिम्मेदार होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोर्चा के संरक्षक जगदीश यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर एमके सोनी, प्रदेश पदाधिकारी महेश सोनी, घनश्याम स्वर्णकार, कृष्ण कुमार सोनी, रामकरण सिंह, भगवान दास कबीर पंथी, मलखान सिंह यादव, उमराव सिंह अहमदपुर, सुनील यादव, नीरज कुशवाहा, द्वारका प्रसाद धाकड़, लोकेंद्र मीणा, भगवान दास अहिरवार, राकेश यादव, सीएल वंशकार, कमलेश गोदरे, खूब सिंह लोधी, राधेश्याम विश्वकर्मा, अखिलेश सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह कुशवाहा, अमित कुशवाहा, गजेंद्र यादव, प्रकाश लोधी, दुष्यंत कुमार पाल, रामपाल सिंह यादव, विजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



