खबर

असम में सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान का संपर्क कटा, एक पायलट लापता

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान रडार से कट गया। नरेंगी स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने विमान के लापता होने की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लड़ाकू पायलट भी लापता बताया जा रहा है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल पर सेना और सुरक्षा बलों की टीमें भेजी गई हैं, जो इलाके में पायलट और विमान को तलाश कर रही हैं। अधिकारियों ने आगे बताया कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button