इंग्लैंड को छह गेंदों में चाहिए 30 रन, बेथेल-ओवरटन क्रीज पर; शिवम दुबे के हाथ में गेंद

आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम पहले सेमीफाइनल की विजेता न्यूजीलैंड से रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने उनके सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा है
IND vs ENG Live Score: करन 18 रन बनाकर आउट
सैम करन 18 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक को यह सफलता मिली। अब ओवरटन आए हैं।
IND vs ENG Live Score: जैकब बेथेल का 45 गेंदों में शतक
जैकब बेथेल ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है।
IND vs ENG Live: अर्शदीप ने दिलाई भारत को 5वीं सफलता
भारत को पांचवीं सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने शिवम दुबे के हाथों विल जैक्स को आउट कराया। वह 20 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब टॉम बैंटन और सैम करन क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs ENG Live Score: जैकब बेथेल का 19 गेंदों में अर्धशतक
जैकब बेथेल ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और विल जैक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के चार विकेट गिरे
अक्षर पटेल ने टॉम बेंटन को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। बेंटन पांच गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs ENG Live Score: बुमराह ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता
इंग्लैंड को दूसरा झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। वह सात रन बनाकर आउट हुए। अब बटलर का साथ देने जैकब बेथल आए हैं।




