खबरदेश

नेपाल के आम चुनाव में 60% मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

नेपाल चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान

नेपाल में संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। नेपाल निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मीडिया ब्रीफिंग में यह आंकड़ा बताया। पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो 2022 में 61.63 प्रतिशत था। 2013 में 78.34 प्रतिशत रहा था। वहीं, 2017 में 68.67 प्रतिशत, 2008 में 61.70 प्रतिशत, 1999 में 65.79 प्रतिशत, 1994 में 61.86 प्रतिशत और 1991 में 65.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला और जो मतदाता तय समय तक कतार में थे, उन्हें उसके बाद भी वोट डालने की अनुमति दी गई।

06:14 PM, 05-Mar-2026

करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदान का शुरुआती अनुमान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी खड़का

प्रतिनिधि सभा की काठमांडू जिले की सभी 10 सीटों पर गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद अब वोटों की गिनती की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चूरामण खड़का ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग पूरी हो गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक काठमांडू में करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

खड़का ने कहा कि कुल कितने वोट पड़े हैं, इसका सही आंकड़ा आने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों से मत पत्र करीब दो घंटे के भीतर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचा दिए जाएंगे, जिसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी।

06:10 PM, 05-Mar-2026

नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न

नेपाल के संसदीय चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो चुका है।  शुरुआती अनुमान के मुताबिक काठमांडू में करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

05:15 PM, 05-Mar-2026

मतदान 65 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद: कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी

कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार मतदान 65 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सुबह से ही उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के एक दर्जन से ज्यादा जिलों के प्रतिनिधियों से बात की है और वहां भी मतदान जारी है। मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। हालांकि ऐसा लगता है कि पिछले चुनावों के करीब पांच प्रतिशत वोट इस बार अमान्य हो गए हैं। नेपाल के अखबार ‘हिमालयन’ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

04:51 PM, 05-Mar-2026

प्रांतों में दोपहर तीन बजे तक मतदान की स्थिति

काठमांडू घाटी में गुरुवार दोपहर तीन बजे तक पंजीकृत मतदाताओं में से आधे से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। देशभर में प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। नेपाल निर्वाचन आयोग के अनुसार, काठमांडू घाटी की 15 सीटों में कुल 11,85,374 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 3 बजे तक 6,24,934 लोगों ने वोट डाले, जो करीब 51 प्रतिशत मतदान है।

दोपहर तक आए प्रांतीय आंकड़ों में देशभर में मतदान की अलग-अलग स्थिति सामने आई।

  • कोशी प्रांत में सबसे ज्यादा 58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 35,74,310 पंजीकृत मतदाताओं में से 13,59,816 लोगों ने वोट डाले।
  • मधेश प्रांत में 36,36,414 पंजीकृत मतदाताओं में से 10,97,570 लोगों ने मतदान किया, जो करीब 54 प्रतिशत है। बागमती प्रांत में 24,96,936 मतदाताओं में से 10,55,924 लोगों ने वोट डाले। यहां मतदान करीब 53 प्रतिशत रहा।
  • गंडकी प्रांत में 18,70,065 मतदाताओं में से 8,57,459 लोगों ने मतदान किया, जो लगभग 41 प्रतिशत है।
  • लुम्बिनी प्रांत में दोपहर 3 बजे तक 33,86,680 पंजीकृत मतदाताओं में से 13,67,966 लोगों ने वोट डाले। यहां मतदान करीब 38 प्रतिशत रहा।
  • कर्णाली प्रांत में 10,37,250 मतदाताओं में से 4,44,493 लोगों ने मतदान किया, जो करीब 42 प्रतिशत है।
  • सुदूरपश्चिम प्रांत में 17,16,660 पंजीकृत मतदाताओं में से 6,06,239 लोगों ने वोट डाले, जो लगभग 43 प्रतिशत है।
04:47 PM, 05-Mar-2026

चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे

चुनाव के लिए नेपाल में बुधवार से तीन दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार देशभर में 10,967 मतदान बूथ और 23,112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button