खेल

पीएम मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन भारत को दी बधाई, कहा- टीम ने शानदार जज्बा दिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 विश्वकप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। बहुत अच्छा काम किया टीम इंडिया।’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय टीम की जीत पर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, यकीन नहीं होता। हमने वर्ल्ड कप जीत लिया है, अपने घर पर जीता, हमने अहमदाबाद में जीता, जहां हम पिछली बार हार गए थे। इसके अलावा, मेरे तिरुवनंतपुरम का लड़का, संजू सैमसन, फिर से हीरो है। यह कल मेरे जन्मदिन के लिए एक शानदार बर्थडे गिफ्ट है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button