क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ पर पड़ा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का असर? जानें ‘चरक’ ने वीकएंड पर किया कितना कलेक्शन


फिल्म ‘चरक’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ में अलग-अलग विषयों पर संवेदनशील कहानी को दिखाया गया है। क्या रहा रविवार के दिन इन फिल्मों का कलेक्शन? क्या टी20 वर्ल्ड के जोश के बीच यह अपना कलेक्शन बढ़ा सकी? जानिए, रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट? चरक’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘चरक’ ने दूसरे दिन 15 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 25 लाख रुपये हो चुका है। दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़त दिखी लेकिन इसका प्रदर्शन सिनेमाघरों में मेकर्स के लिए निराश करने वाला है। द केरल स्टोरी 2’ का रविवार को क्या रहा हाल?
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 10 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म ने शनिवार को 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 32.21 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को लेकर तमाम विवाद हुए लेकिन यह ठीक-ठाक कमाई कर रही है




